Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब हुआ ढेर, दरोगा भी घायल

यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब हुआ ढेर, दरोगा भी घायल

UP News: यूपी के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश महताब को ढेर कर दिया, जबकि बदमाश का दूसरा साथी मौक़े से भागने मे कामयाब रहा। बदमाश और पुलिस के बीच कई राउंड गोलियां चली, जिसमें एक दरोगा दीपचंद भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक एसपी एन० पी० सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और फरार बदमाश की तलाश में सघन कांबिंग अभियान शुरू करा दिया।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महताब एक पेशेवर अपराधी है। जिस लूट, हत्या, रंगदारी, डकैती, गैंगस्टर जैसे करीब 34 मामले दर्ज है और यह मुकीम काला गैंग का सदस्य भी है। जो वर्ष 2017 से फरार चल रहा था और हाल फिलहाल सहारनपुर जनपद मे रह रहा था और वहीं रहकर शामली सहित अन्य जिलों मे आपराधिक घटनाओ को अंजाम दे रहा था। देर रात कुख्यात बदमाश महताब अपने के साथी के साथ बाइक से शामली पहुंचा और आदर्शमंडी थाना क्षेत्र से एक किसान जिसका नाम आदेश है उसको बंधक बनाकर मोबाइल व नकदी की लूट की और मौके से फरार हो रहा था। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस अलर्ट हो गयी और जिस दिशा मे बदमाश भागा था उस दिशा मे बदमाश का पीछा किया।

Also read: यूपी के सहारनपुर में मौत का ‘जाम’ तैयार कर रहा था परिवार, यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी शराब, 5 गिरफ्तार

पुलिस की गोली से ढेर हुआ बदमाश

बदमाश महताब अपने साथी के साथ कांधला थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर स्थित एक टूबवेल पर शरण ली थी। जहां पर पुलिस ने उसको चारों तरफ से घेर लिया था। खुद को घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया और पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड गोलिया चली। इसी दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश महताब की छाती में जा लगी और बदमाश घायल होकर ज़मीन पर गिर गया।

बदमाश का साथ हुई फरार

हालांकि इस मुठभेड़ में एक दारोगा भी गोली लगने से घायल हुआ है। घायल अवस्था मे दारोगा और बदमाश को शामली जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां पर बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया और घायल दारोगा दीपचंद का का इलाज चल रहा है। मृतक बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक 9mm की पिस्टल व एक कारबाइन भी बरामद की है और फरार साथी की तलाश मे कॉबिंग की जा रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HTET Exam 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में इस बार हर सेंटर पर होंगे अधिकारी तैनात, कंट्रोल रुम होंगे स्थापित, देखें क्या क्या है तैयारी?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आगामी 4 व 5 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के सुव्यवस्थित व नकल-विहीन संचालन हेतु बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, इन अफसरों को किया सस्पेंड, जाने वजह

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार लापरवाह, अनुशासनहीन और भ्रष्ट कार्मिकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुसार कठोर कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश की अनुपालना में गुरुवार को राजसमंद जिले की पंचायत समिति भीम के विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी छालिया एवं सीकर जिले में फतेहपुर तहसीलदार हितेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, बीपीएल परिवारों को मिली 50-50 हजार रुपये की सब्सिडी

हरियाणा सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की ओर से रूफटॉप सोलर योजना के तहत लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast