Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, इन अफसरों को किया सस्पेंड, जाने वजह

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, इन अफसरों को किया सस्पेंड, जाने वजह

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार लापरवाह, अनुशासनहीन और भ्रष्ट कार्मिकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुसार कठोर कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश की अनुपालना में गुरुवार को राजसमंद जिले की पंचायत समिति भीम के विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी छालिया एवं सीकर जिले में फतेहपुर तहसीलदार हितेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से निर्णय लिए जा रहे हैं। इस कार्रवाई ने स्पष्ट किया है कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़के सीएम धामी, बोले- यह देश की भावनाओं का अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून में 8.63 करोड़ से बना जल-सृष्टि पार्क, पुराने तालाब को मिला नया रूप

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है।

उत्तराखंड के कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सेक्टरवाइज इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast