Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, अब IAS और HCS अधिकारी करेंगे नालों की सफाई कार्यों का निरीक्षण

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, अब IAS और HCS अधिकारी करेंगे नालों की सफाई कार्यों का निरीक्षण

Haryana News: हरियाणा में मानसून की पुख्ता तैयारियों तथा जमीनी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेशभर में आईएएस एवं एचसीएस अधिकारियों को शहरी नालों का भौतिक निरीक्षण करने तथा प्री-मानसून डी-सिल्टिंग (गाद निकासी) कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य के 23 जिलों के सभी 87 शहरी स्थानीय निकायों में चल रहे नालों के सफाई कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने सभी नगर निगम आयुक्तों तथा उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अगले तीन दिनों के भीतर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जल निकासी अवसंरचना का मौके पर निरीक्षण कराया जाए। विशेष निगरानी अभियान के तहत प्रत्येक आईएएस और एचसीएस अधिकारी को अपने अधिकार क्षेत्र में कम से कम पांच किलोमीटर लंबाई के नालों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को निरीक्षण से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट, फोटोग्राफ तथा स्थलीय अवलोकन सहित शहरी स्थानीय निकाय विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी, ताकि कार्यों की वास्तविक समय में निगरानी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि मानसून की तैयारियां केवल कार्यालय में बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर डी-सिल्टिंग कार्यों की गुणवत्ता का सत्यापन करना होगा, संवेदनशील स्थानों की पहचान करनी होगी, कमियों का पता लगाना होगा तथा आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

Also read: हरियाणा में 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों को दी मंजूरी : आरती सिंह राव

अनुराग रस्तोगी ने कहा कि मानसून पूर्व तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रत्येक नाले का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, सभी रुकावटें दूर की जाएँ तथा लंबित कार्यों को मानसून शुरू होने से पहले पूरा किया जाए, ताकि शहरी क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों के जोखिम को न्यूनतम किया जा सके।

मुख्य सचिव ने राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में चल रहे नालों के व्यापक सफाई अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इस अभियान को प्रदेश की शहरों से जुड़ी व्यापक तैयारी पहलों में से एक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए मानसून से काफी पहले नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Farmers News: लाखों किसानों की हुई मौज, अब कतारों में नहीं लगने की जरुरत, एप के जरिये मिलेगी खाद

Farmers News: राजस्थान के कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने कृषि विज्ञान केंद्र राजसमन्द में आयोजित कार्यक्रम में फर्टीलाइजर सेल्स एप्पलीकेशन सिस्टम (एफएसएएस) का शुभारम्भ किया। इस अभिनव व्यवस्था को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राजसमंद एवं सिरोही जिलों में लागू किया गया है। कार्यक्रम में एडीएम नरेश बुनकर सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, किसान एवं कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे।

Rajasthan News: किसानों के हित में बड़ा फैसला, बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया होगी और अधिक पारदर्शी और किसान अनुकूल

Rajasthan News: राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था के संचालन मण्डल की 82वीं साधारण बैठक गुरुवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल ने की। बैठक में संस्था के अधिकारियों के साथ प्रगतिशील कृषक सदस्यों ने भी भाग लिया तथा बीज उत्पादन एवं प्रमाणीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

PTET Exam 2026: राजस्थान में पीटीईटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू रहे प्रथम

PTET Exam 2026: राजस्थान में पीटीईटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू रहे प्रथ

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast