Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों को दी मंजूरी : आरती सिंह राव

हरियाणा में 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों को दी मंजूरी : आरती सिंह राव

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कदम उठा रही है। उनकी अध्यक्षता में हुई "स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी" की बैठक के बाद जानकारी दी कि  इस बैठक में समिति ने पूरे राज्य में चिकित्सा व्यवस्था और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों (रेट कॉन्ट्रैक्ट्स) को अंतिम रूप देते हुए उन्हें मंजूरी दी है।

महत्वपूर्ण फैसले लिए गए 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें लगभग 1.85 करोड़ रुपये की लागत से 40 यूनानी दवाओं की खरीद, मोतियाबिंद के ऑपरेशनों के लिए 44 लाख रुपये के इंट्राओकुलर लेंस (IOL) और थैलेसीमिया के मरीजों के लिए 82 लाख रुपये की दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य ढांचे को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करने के लिए समिति ने 18 जिला नागरिक अस्पतालों में 18 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) प्लांट और टैंकों की स्थापना व खरीद के लिए लगभग 9.55 करोड़ रुपये के 2 साल के दर अनुबंध को भी अंतिम रूप दिया है।

अस्पतालों के लिए 24 प्योर टोन ऑडियोमीटर की खरीद 

साथ ही, 22 जिला नागरिक अस्पतालों के लिए 24 प्योर टोन ऑडियोमीटर की खरीद हेतु 3.02 करोड़ रुपये के 2 साल के रेट कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी दी गई है। वहीं सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत राज्य के 16 उप-मंडल नागरिक अस्पतालों में हीमोडायलिसिस सेवाएं प्रदान करने के लिए लगभग 2.40 करोड़ रुपये के टेंडर को भी स्वीकृत किया गया है। आरती सिंह राव ने कहा कि चिकित्सा सामग्रियों और बुनियादी ढांचे की खरीद से हरियाणा के विभिन्न वर्गों के मरीजों को तत्काल राहत और बेहतर जीवन स्तर मिलेगा। उदाहरण के लिए, थैलेसीमिया के मरीजों के लिए दवाओं की उपलब्धता से इस आनुवंशिक रक्त विकार से जूझ रहे लोगों को बिना किसी रुकावट के निरंतर उपचार मिल सकेगा, जो उनके जीवन के लिए बेहद जरूरी है।

अस्पतालों में मिलेंगी ये सुविधा 

इसी तरह, मोतियाबिंद के ऑपरेशनों के लिए इंट्राओकुलर लेंस (IOL) की बड़े पैमाने पर खरीद से बुजुर्गों और मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को बिना किसी लंबे इंतजार के, सरकारी सहायता से सस्ती और सुलभ सर्जरी की सुविधा मिलेगी। साथ ही, यूनानी दवाओं की खरीद से मरीजों को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के भीतर ही वैकल्पिक और समग्र (holistic) चिकित्सा के अधिक विकल्प मिल सकेंगे। दूसरी ओर, चिकित्सा बुनियादी ढांचे में किए जा रहे इन दीर्घकालिक सुधारों से जिला और उप-मंडल स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता काफी बढ़ जाएगी। 18 जिला अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) प्लांट लगने से गंभीर रूप से बीमार मरीजों और आपातकालीन सर्जरी के मामलों में ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम हो जाएगी।

डायलिसिस सेवाएं की जाएगी शुरू 

इसके अलावा, ऑडियोमीटर की मदद से कानों और सुनने की समस्याओं की शुरुआती जांच स्थानीय स्तर पर ही संभव होगी। वहीं, 16 उप-मंडल अस्पतालों में पीपीपी मॉडल के तहत डायलिसिस सेवाएं शुरू होने से किडनी के मरीजों को अपने घर के पास ही जीवन रक्षक इलाज मिल सकेगा, जिससे उन्हें दूरदराज के चक्कर काटने और महंगे निजी इलाज के आर्थिक बोझ से बड़ी राहत मिलेगी। ये सभी निर्णय राज्य के नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। 

Also read: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए आई तबादला नीति, तबादलों में बढ़ेगी पारदर्शिता, मेरिट आधारित होगा सिस्टम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Farmers News: लाखों किसानों की हुई मौज, अब कतारों में नहीं लगने की जरुरत, एप के जरिये मिलेगी खाद

Farmers News: राजस्थान के कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने कृषि विज्ञान केंद्र राजसमन्द में आयोजित कार्यक्रम में फर्टीलाइजर सेल्स एप्पलीकेशन सिस्टम (एफएसएएस) का शुभारम्भ किया। इस अभिनव व्यवस्था को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राजसमंद एवं सिरोही जिलों में लागू किया गया है। कार्यक्रम में एडीएम नरेश बुनकर सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, किसान एवं कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे।

Rajasthan News: किसानों के हित में बड़ा फैसला, बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया होगी और अधिक पारदर्शी और किसान अनुकूल

Rajasthan News: राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था के संचालन मण्डल की 82वीं साधारण बैठक गुरुवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल ने की। बैठक में संस्था के अधिकारियों के साथ प्रगतिशील कृषक सदस्यों ने भी भाग लिया तथा बीज उत्पादन एवं प्रमाणीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

PTET Exam 2026: राजस्थान में पीटीईटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू रहे प्रथम

PTET Exam 2026: राजस्थान में पीटीईटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू रहे प्रथ

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast