Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 ACP के तबादले; मिली नई जिम्मेदारी

UP News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 ACP के तबादले; मिली नई जिम्मेदारी

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नए आदेश के मुताबिक, यह बदलाव ट्रैफिक, थाना क्षेत्रों और साइबर यूनिट सहित कई अहम विंग में किया गया है।

ACP महेश त्यागी को ट्रैफिक की जिम्मेदारी

महेश त्यागी को अब सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात (Traffic) बनाया गया है। उन्हें शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

अतुल कुमार पांडेय गाजीपुर के नए ACP

अतुल कुमार पांडेय को ACP गाजीपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

सुजीत कुमार दुबे और ज्ञानेन्द्र सिंह का तबादला

सुजीत कुमार दुबे को मलिहाबाद से स्थानांतरित कर ACP कैंट बनाया गया है, जबकि ज्ञानेन्द्र सिंह को कैंट से हटाकर ACP मलिहाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रतीक दहिया को साइबर और यूपी-112 की जिम्मेदारी

प्रतीक दहिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए साइबर, यूपी-112 और लाइसेंसिंग यूनिट से जोड़ा गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: अंगदान अभियान में सैकड़ों लोगों की भागीदारी, जेपी नड्डा और सीएम धामी ने किया संबोधन

Uttarakhand News: देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों ने अंगदान के महत्व पर विचार रखे तथा अनेक लोगों ने मानव सेवा के लिए अंगदान का संकल्प लिया।

Uttarakhand News: पीएम से प्रेरित होकर नवीन ने अपनाई साइकिल, केंद्रीय मंत्री नड्डा ने किया उत्साहवर्धन!

Uttarakhand News: उत्तराखंड में देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई ईंधन बचत की अपील पर अमल करते हुए साइकिल अपनाने वाले पार्टी कार्यकर्ता नवीन ठाकुर का हौसला केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने बढ़ाया। पीएम की प्रेरणा से वे अब तक लगभग 4 हजार किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश फैला चुके हैं।

Uttarakhand News: एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

Uttarakhand News: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast