Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-टैंकर-कार की टक्कर, 3 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

यूपी के हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-टैंकर-कार की टक्कर, 3 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि बस, तेल टैंकर और कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास नेशनल हाईवे-34 का है जहां तेज रफ्तार तेल टैंकर, रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 24 यात्री घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Also read: UP News: यूपी के झांसी में ऑटो बना लूट का अड्डा, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरोह का पर्दाफाश

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचा। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराने का काम शुरू कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड BJP में आज सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया पार्टी की जीत का भरोसा

Uttarakhand News: देहरादून 9 अगस्त। भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है।

Uttrakhand News: महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान की शान, महिलाएं दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई गति प्रदान कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast