Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी के झांसी में ऑटो बना लूट का अड्डा, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरोह का पर्दाफाश

UP News: यूपी के झांसी में ऑटो बना लूट का अड्डा, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरोह का पर्दाफाश

UP News: यूपी के झांसी के थाना नवाबाद पुलिस ने ऑटो में बैठाकर तमंचे के बल पर लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की 7 हजार 780 रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन तथा बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कोछाभंवर निवासी सियाराम यादव ने 3 अगस्त को थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेडिकल कॉलेज के सामने कोछाभंवर जाने के लिए वह एक ऑटो में बैठे थे। मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-3 के आगे ऑटो चालक और उसके साथियों ने वाहन रोककर तमंचा लगा दिया और उनसे 12 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस 

मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन रोड, कानपुर बाईपास से चांद खां, खुशहाल उर्फ विक्की रजक, नसीम खां और जगमोहन अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड BJP में आज सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया पार्टी की जीत का भरोसा

Uttarakhand News: देहरादून 9 अगस्त। भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है।

Uttrakhand News: महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान की शान, महिलाएं दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई गति प्रदान कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast