Search KhabarFast

Press ESC to close

अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख खौफ में पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- ऐसी तबाही नहीं देखी

अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख खौफ में पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- ऐसी तबाही नहीं देखी

INDvsNZ:वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की धमक ऐसी रही की पाकिस्तान के दिग्गज भी खौफ में आ गए। अभिषेक शर्मा ने मैदान पर इस कदर कहर बरपाया कि किवी गेंदबाज चारों खाने चित हो गए हैं।

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने 6 ओवर में ही 118 रन बना दिए। अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में 103 रन बनाए। उनकी ताबड़तोड़ पारी की चर्चा पाकिस्तान में भी हो रही है।

पाकिस्तान के पूर्व ने तारीफ की 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा कि अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी और प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। कामरान अकमल ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि इस तरह की तबाही पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि अभी कै दौर में जिस तरह से भारतीय युवा बल्लेबाज पहली गेंद पर टूट पड़ रहे हैं। वैसा खौफनाक टैलेंट फिलहाल पाकिस्तान में दूर-दूर तक नजर नहीं आता।

कामरान अकमल हुए फैंन 

कामरान अकमल का कहना है कि बीसीसीआई जिस तरह से राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और एनसीए के जरिए प्रतिभाओं को निखार रहे है, उसका कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों को बार-बार अंडर-19 या छोटी लीगों में उलझा दिया जाता है। जबकि भारत में अभिषेक शर्मा जैसे लड़के आते ही वैश्विक मंच पर छा जाते हैं।

कामरान अकमल ने यह भी कहा कि अगर अभिषेक शर्मा जैसी निडर और आक्रामक बल्लेबाजी पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज करता तो शायद उसे उस तरह का खुलकर खेलने का माहौल और सपोर्ट नहीं मिलता, जो भारत में मिल रहा है।

बासित अली और अहमद शहजाद ने क्या कहा

इसके अलावा पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कहा कि अभिषेक ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया। पहली ही गेंद से किवी गेंदबाजों की ऐसे धुनाई की जैसे कोई धोबी कपड़ा धोता है। बासित अली ने भी भारतीय टीम के आक्रामक खेल और उनके शानदार क्रिकेट सिस्टम की जमकर तारीफ की है। 
 

Also read: IND vs NZ: भारत का ऐतिहासिक कारनामा! T20I क्रिकेट में बनाया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की ली चुटकी, शतकवीर ने भी मजेदार अंदाज में दिया जवाब

Abhishek Sharma: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपने मेंटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के 12 गेंदों में अर्धशतक वाले रिकॉर्ड को लेकर किए गए मजाक का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने वाले अभिषेक ने कहा कि 12 गेंदों में अर्धशतक बनाना आसान नहीं है। युवराज ने 2007 के T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रचा था।

NZ vs Ind: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20 शतकों में विराट कोहली को पछाड़ा

Abhishek Sharma Record: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में तूफानी शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 38 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast