Indian Railway Announcement For Diwali-Chhath: दिवाली-छठ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। त्योहारी सीजन पर लोगों के आवागमन को देखते हुए 6200 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।
इन सेवाओं का उद्देश्य त्योहार के सीजन के लोगों के आवागमन को आसान बनाना है। खासकर उन रूटों पर जो दिल्ली और अन्य शहरों को उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों को जोड़ते हैं। त्योहारी सीजन में यात्रियों को अक्सर कन्फर्म टिकट पाने में काकी परेशानी होती है।, क्योंकि इस दौरान टिकटों की मांग बहुत बढ़ जाती है।
6200 से अधिक फेरों की तैयारी
एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश ने अब तक लगभग 3600 विशेष ट्रेन फेरों का ऐलान किया है और त्योहारी सीजन के लिए कुल योजना 6200 फेरों से अधिक होने की उम्मीद है। रेलवे जोन ने इस साल 42 नई ट्रेन को रेगुलर कर दिया है। अब त्योहार को देखते हुए इन सेवाओं से 2600 फेरे पूरे होंगे, जो यात्रियों की भारी भीड़ को काबू करने के लिए योजना बनाई गई है।
किन रूटों को फायदा होगा
उत्तर रेलवे उन रूटों पर अतिरिक्त फेरों को चलाता है, जो राष्ट्रीय राजधानी और अन्य उत्तरी शहरों को पूर्वी भारत के प्रमुख स्थानों से जोड़ते हैं। दिवाली और छठ पूजा के आसपास इन रूटों पर यात्रियों की भारी मांग रहती है, क्योंकि इस दौरान लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाते हैं।
स्टेशन पर बढ़ाई गई सुविधाएं
ट्रेन सेवाओं में बढ़ोतरी के साथ-साथ, उत्तरी रेलवे ने त्योहार के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए सुविधाएं बढ़ा दी गई।
यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं और स्टाफ को तैनात किया गया है।
भीड़ को काबू करने के लिए व्यस्त स्टेशनों पर यात्रियों के आवागमन को सुचारू बनाने के लिए सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
Also read: Delhi News: 20 साल बाद जामिया में होंगे छात्रसंघ चुनाव, छात्रों की मांगों पर प्रशासन ने लिया फैसला