Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर सख्ती, रंगे हाथ पकड़े गए कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर सख्ती, रंगे हाथ पकड़े गए कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर

Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों को निर्देष दिए हैं कि ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उसी पद और उसी स्टेशन पर तैनात न रखा जाए, जो राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ पकड़े गए हैं और जमानत पर रिहा हैं।

सर्तकता विभाग द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण संबंधित क्षेत्राधिकार से दूर किसी अन्य स्टेशन पर किया जाएगा। जहां तक संभव हो, उन्हें आसपास के सीमावर्ती जिलों से भी बाहर तैनात किया जाएगा, ताकि शिकायतकर्ता और गवाहों पर किसी प्रकार का अनुचित प्रभाव न पड़े तथा मुकदमे की सुनवाई निष्पक्ष रूप से हो सके। जिला कैडर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मामले में उन्हें उसी जिले के भीतर किसी अन्य दूरस्थ स्टेशन पर स्थानांतरित किया जाएगा।

गौरतलब है कि सरकार के संज्ञान में आया है कि ट्रैप मामलों में रंगे हाथों पकड़े जाने और जमानत पर रिहा होने के बाद भी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उसी स्टेशन पर तैनात रहते हैं, जहां उनके मामलों की सुनवाई चल रही होती है। इससे शिकायतकर्ता और अभियोजन पक्ष के गवाहों को प्रभावित करने, डराने या उन पर दबाव डालने की आशंका रहती है, जिससे न्यायिक कार्यवाही की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार-सतपुली में स्वागत, 2027 चुनाव पर मंथन

Elections 2027: लोकसभा सांसद दिल्ली एवं भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी उत्तराखंड बांसुरी स्वराज के संगठनात्मक जिला कोटद्वार प्रवास पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

धामी सरकार के बजट में आयुष्मान-गोल्डन कार्ड को 225 करोड़, डिजिटल लर्निंग को 200 करोड़

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण और युवाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने अटल आयुष्मान योजना और राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए कुल 225 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया है।अनुपूरक बजट में आम जनता को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ रुपये तथा राज्य कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के लिए गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत 125 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast