Fatehpur road accident: फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत; 10 लोग घायल

Fatehpur road accident: फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत; 10 लोग घायल

Fatehpur Road Accident:यूपी के फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हो गया। जहां बारातियों से भरी बस खड़े ट्रेलर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही 10 लोग घायलहो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बस प्रयागराज के मुंडेरा से बारात लेकर नोएडा जा रही थी। तभी कल्यानपुर थाना के मौहार के पास NH-2 पर बस ट्रेलर से जा टकराई। साथ ही 3 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 10 लोगों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। मृतकों में एक महिला व दो लड़के शामिल थे। बस में कुल 23 लोग सवार थे।

मातम में बदली शादी की खुशियां

हादसे में मरने वालों में प्रयागराज के मुंडेरा निवासी 40 वर्षीय सरोज सिंह, शशिकांत के 8 वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ टीटू, आमोद के 12 वर्षीय पुत्री कुमकुम शामिल है। वहीं, बिहार जनपद रोहताश थाना गोड़री के जयश्री निवासी रोमन, विजय कुमार, सुजाता कुमारी, बिहार औरंगाबाद की किरन देवी, प्रयागराज के मुंडेरा निवासी पवन मिश्रा, अनूप गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a comment