Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, HPSC ने निकाली बंपर वैकेंसी

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर,  HPSC ने निकाली बंपर वैकेंसी

 
government jobs in haryana: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन यानी HPSC ने वेटरनरी सर्जन के पदों पर भर्ती निकाली है।  इस भर्ती में वेटरनरी डॉक्टरों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। इस भर्ती के तहत हरियाणा के अलग-अलग सरकारी विभागों में वेटरनरी सर्जन के पद भरे जाएंगे। यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने वेटरनरी साइंस की पढ़ाई पूरी कर ली है और लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। 
 
 53,100 से लेकर 67,800 तक मिलेगा वेतन 
 
 
अगर योग्यता की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबेंड्री में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को हिंदी भाषा का सामान्य ज्ञान भी होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 22 से 42 साल के बीच रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। सैलरी के मामले में यह भर्ती काफी बेहतर मानी जा रही है।चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 53,100 रुपये से लेकर 67,800 रुपये  तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकार की ओर से मिलने वाले अन्य भत्ते जैसे डीए, एचआरए और मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी। 
 
 hpsc.gov.in आधिकारिक वेबसाइट  
 
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को भी 250 रुपये ही आवेदन शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। 
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जायें। वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें.आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें। और फॉर्म को सबमिट करें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 28th July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam 28th July 2026:देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 28 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

इंडिगो फ्लाइट में अचानक निकलने लगा धुंआ, यात्रियों की सांसें अटकी; राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency Landing Of Indio Flight: एक बार फिर बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। सोमवार को इंडिगो फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान दुबई से मुंबई आ रहा था। हालाकि, फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद फ्लाइट को राजकोर्ट डाइवर्ट कर दिया गया था। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे।

IB ऑफिसर अंकित शर्मा के हत्यारे की सजा पर 31 जुलाई को होगा फैसला, दिल्ली पुलिस ने क्या मांग की

Delhi News:आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट पूर्व आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन को फांसी दिए जाने की मांग की है। इससे पहले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा हत्या केस में दोषी करार दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast