UP Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर कराया जा रहा है। यानी वोटर लिस्ट को नए सिरे से तैयार की जा रही है। अब इसी एसआई को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीते दिनों सीएम योगी ने कहा था कि लगभग 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर के नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाए हैं।
अब सीएम योगी ने उन वजहों के बारे में बारे में बताया है जिसके कारण हिन्दू वोटर्स के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया। इसके अलावा भाजपा छूटे हुए वोटर का नाम मतदाता सूचना में जुड़वाने के लिए अभियान भी चलाएगी।
सीएम योगी ने क्या दावे किए
सीएम योगी ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान उसी दौरान पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट भी बनने लगी थी। उस समय लोगों को लगा कि एक ही वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए, इस भ्रम के कारण उन्होंने पंचायत की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा लिया। ऐसे लोगों को नाम विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाया। सीएम योगी ने दावा किया कि पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को यह नहीं समझा पाए कि पंचायत वोटर लिस्ट और विधानसभा की वोटर लिस्ट अलग-अलग होती है। सीएम योगी ने कहा कि छूटे हुए लोगों के नाम जुड़वाने के लिए भाजपा अभियान चलाएगी।
नाम जुड़वाने के लिए भाजपा ने कसी कमर
दरअसल, भाजपा 16-18 नवंबर तक जिला स्तरीय बैठकें करने वाली है। पार्टी सभी जिलों में इस अभियान की तैयारी को लेकर बैठक करेगी। इसके अलावा 19-21 नवंबर तक होने वाली बैठक में सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, ब्लॉक प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधि के साथ चर्चा होगी। इसके साथ ही लोगों को फॉर्म 6 और फॉर्म 8 बांटा जाएगा। कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भरने का नियम बताया जाएगा।
Also read: राहुल गांधी की रैली के बाद अब बीजेपी ने खोला मोर्चा, देश के कई शहरों में आज भाजपा का मार्च