Saturday share market open: शनिवार को शेयर बाजार आम लोगों के लिए बंद है, लेकिन NSE और BSE पर मॉक ट्रेडिंग हो रही है। यह कोई असली कारोबार नहीं है, बल्कि एक्सचेंज के सिस्टम की पूरी टेस्टिंग है। इसका मकसद यह जांचना है कि अगर कभी साइबर अटैक हो जाए, अचानक ट्रेडिंग का ट्रैफिक बहुत बढ़ जाए या मेन सिस्टम फेल हो जाए, तो बाजार बिना रुके डिजास्टर रिकवरी यानी DR साइट पर कैसे शिफ्ट होगा। अगर सिस्टम में कोई कमी होगी तो उसे सोमवार को असली ट्रेडिंग शुरू होने से पहले ही ठीक कर लिया जाएगा।इस मॉक सेशन को दो हिस्सों में बांटा गया है।
पहला सेशन प्राइमरी साइट पर
पहला सेशन प्राइमरी साइट पर होगा। इसमें सुबह 8:45 बजे ब्लॉक डील विंडो खुलेगी, 9:00 बजे प्री-ओपन सेशन शुरू होगा और 9:15 बजे नॉर्मल मार्केट और T+0 मार्केट खुल जाएगा। यह सेशन सुबह 11:30 बजे बंद होगा। इसके बाद दूसरा सेशन DR साइट पर होगा। इसमें दोपहर 12:15 बजे प्री-ओपन होगा, 12:30 बजे मार्केट फिर खुलेगा और 2:30 बजे बंद होगा। 2:50 से 3:00 बजे तक क्लोजिंग सेशन होगा। शाम 4:00 से 4:30 बजे के बीच सोमवार 16 नवंबर के लिए लाइव री-लॉगिन करना होगा।
Also read: Gold-Silver Price Today 14 November 2026: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; यहां चेक करें नए भाव
तकनीकी अपग्रेड भी टेस्ट किया जा रहा
इस बार तकनीकी अपग्रेड भी टेस्ट किया जा रहा है। NNF इस्तेमाल करने वाले ब्रोकर्स को पुराने पोर्ट 10827 से नए पोर्ट 10831 या 10833 पर शिफ्ट होना है, क्योंकि पुराना एन्क्रिप्शन 7 दिसंबर 2026 से बंद हो जाएगा। इस सेशन में NEAT+ 7.9.0 सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हो रहा है और शुरू होने से पहले सभी पेंडिंग ऑर्डर हटा दिए गए हैं।मॉक ट्रेडिंग का मतलब है ट्रायल ट्रेडिंग। इसमें ब्रोकर और एक्सचेंज की टीम अपने प्लेटफॉर्म, नेटवर्क और ऑर्डर सिस्टम को चेक करती है। इस दौरान किए गए सौदों से कोई असली पैसा नहीं कटेगा और न ही मिलेगा, कोई फंड पे-इन या पे-आउट नहीं होगा। सिर्फ वही UCC/PAN वाले ट्रेड कर पाएंगे जो पहले से अपलोड और एक्सेप्ट किए गए हैं। कैपिटल मार्केट के साथ EGR सेगमेंट में भी टेस्टिंग हो रही है।