Search KhabarFast

Press ESC to close

Railway में 1688 पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी,15 नवंबर तक करें अप्लाई, जानिए सबकुछ

Railway में 1688 पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी,15 नवंबर तक करें अप्लाई, जानिए सबकुछ

Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दिया गया है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 15 नवंबर ही रखी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 1688 पदों को भरा जाएगा। इसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 पद और ट्रेन्स क्लर्क के 188 पद शामिल हैं।

rrbapply.gov.in पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा। फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें।इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 19,900 रुपये से लेकर 21,700 रुपये तक की बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके ऊपर महंगाई भत्ता, ट्रैवल अलाउंस और अन्य भत्ते अलग से मिलेंगे, जिससे हाथ में आने वाली सैलरी काफी अच्छी हो जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए।

Also read: 4 दिन का कठोर तप... श्रद्धा और प्रकृति की आराधना... क्या है छठ महापर्व की कहानी, जानिए इसका धार्मिक महत्व

नियमों के अनुसार अलग-अलग वर्गों को उम्र में छूट

सरकारी नियमों के अनुसार अलग-अलग वर्गों को उम्र में छूट भी दी गई है। जनरल और EWS वर्ग के लिए जन्म तिथि 2 जनवरी 1997 से 1 जनवरी 2009 के बीच होनी चाहिए। OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए जन्म तिथि 2 जनवरी 1994 से 1 जनवरी 2009 के बीच तय की गई है, जबकि SC और ST वर्ग के लिए जन्म तिथि 2 जनवरी 1992 से 1 जनवरी 2009 के बीच होनी चाहिए।12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे जैसे प्रतिष्ठित विभाग में क्लर्क लेवल की नौकरी में न सिर्फ अच्छी सैलरी मिलती है, बल्कि जॉब सिक्योरिटी और प्रमोशन के भी बेहतरीन मौके मिलते हैं। अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि 15 नवंबर के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण दिक्कत आ सकती है। समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

4 दिन का कठोर तप... श्रद्धा और प्रकृति की आराधना... क्या है छठ महापर्व की कहानी, जानिए इसका धार्मिक महत्व

Chhath Puja Story:भारत में कई त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन छठ महापर्व की परंपरा सबसे अनूठी मानी जाती है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व आस्था, अनुशासन, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इसमें व्रती न केवल भगवान सूर्य की उपासना करते हैं, बल्कि छठी मैया की भी आराधना करते हैं। इस पर्व की सबसे खास बात यह है

IIIT में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती! अब पूरे साल खुला रहेगा आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Government Medical College Faculty Recruitment : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। संस्थान ने फैकल्टी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast