Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल गांधी की रैली के बाद अब बीजेपी ने खोला मोर्चा, देश के कई शहरों में आज भाजपा का मार्च

राहुल गांधी की रैली के बाद अब बीजेपी ने खोला मोर्चा, देश के कई शहरों में आज भाजपा का मार्च

BJP Protest: राहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली के बाद सियासी पारा हाई है। कांग्रेस के 'वोट चोरी' के आरोपों के जवाब में बीजेपी ने आज पूरे देश में मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी आज दिल्ली से लेकर हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई तक 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत बड़े मार्च और पदयात्राएं निकालने जा रही है।

अमित शाह हैदराबाद में, नितिन नवीन के दो राज्यों में दो मार्च

आज के इस मेगा शो में खुद गृह मंत्री अमित शाह मैदान में होंगे। अमित शाह आज हैदराबाद के निजाम कॉलेज में बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से मोजमजाही चौराहे तक पदयात्रा करेंगे।वहीं बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज दिन भर ग्राउंड पर रहेंगे। वे सुबह बिहार के भागलपुर में मार्च करेंगे और उसके बाद दोपहर में कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट से धर्मतला तक 2 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकालेंगे। इस मार्च में उनके साथ सीएम शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य भी शामिल होंगे।मुंबई में भी बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन होगा, जहां सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़े नेता दादर के शिवाजी पार्क से कामगार मैदान तक पैदल मार्च करेंगे।

Also read: Political News: 'AI से बनाई गई भीड़ की तस्वीर', राहुल गांधी की रैली पर किरेन रिजिजू ने उठाए सवाल; बोले - ठीक से दिखावा भी नहीं...

1984 दंगों की बरसी पर दिल्ली में न्याय मार्च

दिल्ली में बीजेपी का प्रोटेस्ट और भी खास रहने वाला है। कल 1 नवंबर को 1984 सिख विरोधी दंगों की बरसी थी, जिस दिन राहुल गांधी ने रैली की थी। इसके विरोध में आज दिल्ली बीजेपी दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा बंगला साहिब से गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब तक न्याय मार्च निकालेगी। इस मार्च में 1984 के पीड़ित परिवार भी शामिल होंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: 'AI से बनाई गई भीड़ की तस्वीर', राहुल गांधी की रैली पर किरेन रिजिजू ने उठाए सवाल; बोले - ठीक से दिखावा भी नहीं...

Kirren Rijiju on Congress: दिल्ली के रामलीला मैदान में कल 01 नवंबर 2026 रविवार को INDA bloc ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'चलो दिल्ली' रैली का आयोजन किया था। जिसे लेकर सत्तापक्ष लगातार हमलावर हो रही है। इसी बीच, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने 01 नवंबर को हुई एक रैली के दौरान रामलीला मैदान को खचाखच भरा दिखाने के लिए AI से बनी तस्वीर का इस्तेमाल किया।

'1500 दंगे समाजवादी पार्टी की उपलब्धि', सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर किया ताबड़तोड़ हमला

CM Yogi Lashesh Out On Akhilesh Yadav:सीएम योगी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चार बार की समाजवादी पार्टी की सरकार में 1500 दंगे हुए। सीएम योगी ने कहा कि सपा ने 4 बार की सरकार में 10 लाख गुंडे पाले थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast