Rahul Gandhi Huge Allegations:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में है, जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि वन-टू-वन बहस से यह साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है। देश विरोधी कौन है और कब से देश विरोधी काम में शामिल है। राहुल गांधी ने दावा किया कि दूसरी जानकारियां भी हैं, जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में मौजूद है।
संसद में बोलने से रोका गया-राहुल गांधी
इंसटग्राम पर राहुल गांधी से पूछा गया कि जब भाजपा संसद में बहस के लिए तैयार है, तो वह सार्वजनिक बहस पर जोर क्यों दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि लोकसभा में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। उनका माइक बंद कर दिया जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें कृषि कानून, वोट चोरी, एसआईआर, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे मुद्दों पर बोलने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि वह लंबे भाषणों वाली बहस नहीं चाहते बल्कि सीधी बातचीत चाहते हैं।
फिर से बहस करने की चुनौती
राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि मेरे साथ आमने-सामने की बहस के बाद प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह पांच मिनट में साबित रर देंगे की प्रधानमंत्री गद्दार हैं। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की चुनौती को खारिज करते हुए संसद में बहस करने से बचने का आरोप लगाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बहस के लिए मंच उपलब्ध है और राहुल गांधी को गंभीरता दिखानी चाहिए।
Also read: '1500 दंगे समाजवादी पार्टी की उपलब्धि', सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर किया ताबड़तोड़ हमला