UP NEWS: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।
यह हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी नगर के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान किरन देवी पाल (39), उनकी बेटियों कनिष्का (7), अनुष्का (7) और काव्या (5) के रूप में हुई है। कनिष्का और अनुष्का जुड़वा बहनें थीं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।
बीमारी से परेशान थी महिला, पुलिस कर रही जांच
क्षेत्राधिकारी नगर बाराबंकी आफताब आलम के अनुसार, महिला का इलाज चल रहा था और वह बीमारी के चलते परेशान रहती थीं। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जीआरपी और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस और रेलवे अधिकारी घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।