Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर! AQI 348 के पार, कई इलाकों में 400+ पहुंचा प्रदूषण

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर! AQI 348 के पार, कई इलाकों में 400+ पहुंचा प्रदूषण

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार सुबह राजधानी की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7:05 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 348 रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही शहर के कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर देखने को मिली। इस दौरान हवा में PM10 और PM2.5 प्रदूषकों का स्तर प्रमुख रूप से अधिक रहा। वहीं, कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंचने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

CPCB के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, नॉर्थ कैंपस में सबसे अधिक 421 AQI दर्ज किया गया। इसके अलावा IIT दिल्ली में 419, ITO में 415 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 410 का स्तर रिकॉर्ड हुआ। इन सभी इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में रही। वहीं, चांदनी चौक में AQI 392, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 390, आनंद विहार में 379 और छावला में 352 दर्ज किया गया। कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्कल में AQI 326, जबकि मैदान गढ़ी में 300 रहा।

दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू, प्रदूषण कम करने के लिए उपाय तेज

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 6 नवंबर को दिल्ली-NCR और आसपास के क्षेत्रों में ग्रैप-3 (GRAP-3) लागू करने का आदेश दिया था। इसके तहत प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई पाबंदियां लगाई गई हैं। वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से भी प्रदूषण कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों के प्रभाव को कम किया जा सके।

सौरभ भारद्वाज ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इस बीच, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने CPCB की ओर से जारी AQI के आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए प्रदूषण के वास्तविक स्तर को छिपाने का आरोप लगाया। ANI से बातचीत में भारद्वाज ने CREA की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली में प्रदूषण का वास्तविक स्तर सरकारी आंकड़ों में दिखाए गए स्तर से करीब 49 प्रतिशत अधिक था।

AQI 370 नहीं, 560 तक होने का दावा

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यदि सरकारी आंकड़ों में दिल्ली का AQI 370 दिखाया गया था, तो वास्तविक स्तर 560 या उससे अधिक हो सकता है। उन्होंने CPCB के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए दावा किया कि 999 से अधिक प्रदूषण स्तर को मापने और प्रदर्शित करने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। भारद्वाज ने इसे दिल्ली के करीब दो करोड़ लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत से जुड़ा गंभीर मामला बताया। हालांकि, AQI में 49 प्रतिशत अंतर और आंकड़ों में कथित हेरफेर को लेकर ये AAP नेता के आरोप हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 14 November 2026: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अपडेट

Aaj Ka Mausam 14 November 2026: देशभर में एक बार फिर  मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ठंडी हवाओं की वजह से उत्तर भारत में सर्दी का असर देखने को मिला है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम में बदलाव के आसार हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है, जबकि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट है।

असम के काजीरंगा में दर्दनाक हादसा! ट्रक-ट्रैवलर की भिड़ंत में 20 की मौत की आशंका

Accident In Assam:असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोंगाजन इलाके में यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी और ट्रेलर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast