Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के भिवानी से देश के बड़े शहरों के लिए मिलेंगी सीधी ट्रेनें! रेलवे ने बताई अपनी बड़ी योजना

Haryana News: हरियाणा के भिवानी से देश के बड़े शहरों के लिए मिलेंगी सीधी ट्रेनें! रेलवे ने बताई अपनी बड़ी योजना

Haryana News: हरियाणा के भिवानी रेलवे जंक्शन के विकास और यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। हाल ही में रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) राजेंद्र सिंह चौधरी ने भिवानी स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भिवानी को मिलने वाली बड़ी सौगातों, ट्रैक दोहरीकरण, नई ट्रेनों के संचालन और छठ पूजा पर यात्रियों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं पर खुलकर बात की।

सेकंड एंट्री और नए प्लेटफॉर्म ADRM राजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि भिवानी धीरे-धीरे एक बड़ा जंक्शन बनता जा रहा है, जिससे यात्रियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 2 और सेकंड एंट्री (दूसरी तरफ से प्रवेश द्वार) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इससे यात्रियों को भीड़भाड़ से बड़ी राहत मिलेगी और स्टेशन आना-जाना बेहद सुगम हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 से लेकर अन्य व्यवस्थाएं और रनिंग रूम भी पूरी तरह संतोषजनक पाए गए। साथ ही, अगले एक साल में भिवानी में एक नया रनिंग रूम भी तैयार हो जाएगा, जिससे रेलवे स्टाफ को सहूलियत मिलेगी।

रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के काम में अब और तेजी लाई जा रही है। भिवानी सिटी से कलानौर तक का बचा हुआ पोर्शन अगले 7-8 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, भिवानी सिटी बाईपास से जीताखेड़ी तक बनने वाली डबलिंग लाइन का काम भी निर्धारित एक साल के लक्ष्य से पहले पूरा होने की पूरी संभावना है। इस बाईपास और डबलिंग के तैयार होने से ट्रेनों को रिवर्स करने में लगने वाला समय बचेगा और रोहतक-दिल्ली रूट की कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी।

हिसार में वाशिंग लाइन बनने से भिवानी से शुरू होगी नई ट्रेने

रेलवे ADRM राजेंद्र सिंह चौधरी मुताबिक, नजदीकी स्टेशन हिसार में नई वाशिंग लाइनों का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। किसी भी क्षेत्र में मेंटेनेंस और वाशिंग फैसिलिटी विकसित होने से वहां से नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। भविष्य में कई टर्मिनेटिंग ट्रेनें सीधे भिवानी क्षेत्र से ही संचालित होंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को देश के अन्य बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेनें मिल सकेंगी।

छठ पूजा पर यात्रियों को राहत

स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच त्योहारी सीजन और खासकर छठ पूजा पर यात्रियों की भारी डिमांड को देखते हुए रेलवे ने प्राथमिकता के आधार पर विशेष इंतजाम किए हैं। छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की उमड़ती भीड़ को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने विशेष प्राथमिकता दी है। आसपास के क्षेत्रों और डिवीजनों (जैसे जयपुर और बीकानेर डिवीजन के हनुमानगढ़) से छठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसके अलावा, यात्रियों की वेटिंग लिस्ट और भारी मांग को देखते हुए कई नियमित (रूटीन) ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं ताकि घर जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: मंत्री संजय सिंह ने महुआ में छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Bihar News: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने महुआ क्षेत्र में विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि छठ महापर्व के दौरान छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह

UP NEWS: यूपी के बाराबंकी में दिल दहला देने वाला हादसा! रेलवे ट्रैक पर महिला और तीन बेटियों की दर्दनाक मौत

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast