Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी के अयोध्या में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला

UP News: यूपी के अयोध्या में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला

UP News: यूपी के अयोध्या में पारिवारिक विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। थाना कैंट क्षेत्र के ककरही बाजार में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान छोटे भाई ने चारपाई की पाटी से बड़े भाई घनश्याम पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी भी मारपीट में घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने देवर समेत सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

घटना को अंजाम ने देने के आरोपी फरार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी छोटा भाई घटना के बाद से फरार है।एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान यह घटना हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के हित में लिया एक और निर्णय, एकमुश्त निपटान योजना-2026 का बढ़ाया समय

Haryana News: हरियाणा सरकार ने व्यापारी वर्ग को बहुत बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश के व्यापारियों के लंबे समय से लंबित पड़े टैक्स मामलों के स्थाई और त्वरित निपटान के लिए सरकार ने आधिकारिक तौर पर ‘एकमुश्त निपटान योजना-2026’ को लागू करने का निर्णय लिया है।

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी ने लॉन्च की ‘मेक इन हरियाणा’ नीति, 1.10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेक इन हरियाणा नीति और अन्य क्षेत्रीय नीतियों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज मेक इन हरियाणा नीति, 9 नई सेक्टोरल नीतियों, एक स्मार्ट निवेश सुविधा पोर्टल, लगभग 1 लाख 10 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों के MOUs और हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लोगो का अनावरण किया।

पंजाब के लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, तीन की मौत

Punjab News: पंजाब में देर रात लुधियाना के गैसपुरा स्थित एक टूल फैक्ट्री में सीवर से जहरीली गैस रिसाव होने से सफाई के लिए आए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है। हादसे में 7 से 8 लोग बेहोश हो गए है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast