Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या, हाथ-पैर बंधा हुआ शव बाथरूम में मिला

Haryana News: सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या, हाथ-पैर बंधा हुआ शव बाथरूम में मिला

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के गांव जटवाड़ा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। 58 वर्षीय संतोष का शव बाथरूम में मिला। महिला के शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

शुरुआती में जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, महिला के पहने हुए आभूषण और घर से कीमती जेवरात गायब होना इस मामले में गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू

घर के अंदर का मंजर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। क्योंकि महिला द्वारा पहने गए आभूषण और घर में रखे कीमती जेवरात भी गायब बताए जा रहे हैं। ऐसे में वारदात लूट के इरादे से हत्या की मानी जा रही है।  पुलिस, क्राइम ब्रांच औऱ एसएफएल की टीम मामले की जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम वारदात स्थल से साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।   

Also read: दिल्ली में चोरों का आतंक, सूने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी कर फरार

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया  

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने कहा कि सूचना मिली थी कि जटवाड़ा गांव में एक महिला अपने घर का दरवाजा नहीं खोल रही है। वहीं,मौके पर पुलिस ने देखा तो महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे और महिला की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast