Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के नरेंद्र यादव ने रचा इतिहास, माइनस 20 डिग्री तापमान में फतह किया पिको डी ओरिजाबा

हरियाणा के नरेंद्र यादव ने रचा इतिहास, माइनस 20 डिग्री तापमान में फतह किया पिको डी ओरिजाबा

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी निवासी युवा पर्वतारोही और सेवन समिट्स विजेता नरेंद्र सिंह यादव ने एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने मेक्सिको स्थित उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखीय चोटी पिको डी ओरिजाबा (5,636 मीटर) पर सफलतापूर्वक आरोहण कर भारत का तिरंगा फहराया।

यह अभियान एनएसवाई आउटडोर की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न देशों के 12 पर्वतारोहियों ने भाग लिया। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के चलते केवल सात पर्वतारोही ही शिखर तक पहुंच सके। इस अंतरराष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व भारतीय पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने किया।

नरेंद्र सिंह यादव 26 मई को भारत से मेक्सिको के लिए रवाना हुए थे। पांच दिन तक चले अभियान के बाद उन्होंने 30 मई 2026 को सुबह 10:14 बजे पिको डी ओरिजाबा की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। इस दौरान उन्होंने मेक्सिको सिटी, प्यूएबला और बेस कैंप से आगे बढ़ते हुए ऊंचाई और मौसम से जुड़ी कठिन चुनौतियों का सामना किया।

माइनस 20 डिग्री तापमान में किया समिट पुश

अभियान का सबसे कठिन चरण सिंगल पैच समिट पुश रहा, जिसमें करीब 1400 मीटर की खड़ी और तकनीकी चढ़ाई शामिल थी। इस दौरान तापमान माइनस 15 से माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज हवाओं के कारण विंडचिल प्रभाव ने परिस्थितियों को और अधिक कठिन बना दिया।

ऑक्सीजन की कमी, अत्यधिक ठंड और दुर्गम भू-भाग जैसी चुनौतियों के बावजूद नरेंद्र सिंह यादव ने साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक शिखर तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की।

सेवन वोल्कैनिक समिट्स मिशन का हिस्सा है अभियान

पिको डी ओरिजाबा का यह सफल आरोहण नरेंद्र सिंह यादव के महत्वाकांक्षी "सेवन वोल्कैनिक समिट्स प्रोजेक्ट" का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत वह दुनिया के सातों महाद्वीपों की प्रमुख ज्वालामुखीय चोटियों पर चढ़ाई कर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

नरेंद्र सिंह यादव भारत के पहले युवा पुरुष पर्वतारोही हैं, जिन्होंने सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों यानी सेवन समिट्स पर सफल आरोहण किया है। इससे पहले वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को भी दो बार फतह कर चुके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के कोसली में चटाई से लिपटा मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में सनसनी

Haryana News: हरियाणा के कोसली के गांव धवाना की बणी में एक अज्ञात युवती का शव चटाई में लिपटा हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत और खून से लथपथ था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

समय से पहले हो सकता है उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव! भाजपा तैयारी में जुटी; सपा के भी कान हुए खड़े

Uttar Pradesh Election:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होने है लेकिन, अब चर्चा है कि चुनाव तय समय से पहले कराए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग को इस बात की खबर दी गई है कि फरवरी मार्च में देश भर में जनगणना का काम तेजी से किया जाना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast