Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी ने लॉन्च की ‘मेक इन हरियाणा’ नीति, 1.10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी ने लॉन्च की ‘मेक इन हरियाणा’ नीति, 1.10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेक इन हरियाणा नीति और अन्य क्षेत्रीय नीतियों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज मेक इन हरियाणा नीति, 9 नई सेक्टोरल नीतियों, एक स्मार्ट निवेश सुविधा पोर्टल, लगभग 1 लाख 10 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों के MOUs और हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लोगो का अनावरण किया।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि सीएम आज हमने हरियाणा के भविष्य की एक नई दिशा और दशा तय की। उन्होंने कहा कि एक ऐसा भविष्य जहां प्रशासन व व्यवस्था और अधिक तीव्र होगी, उद्योग और सशक्त होंगे, निवेश प्रक्रिया और अधिक सरल होगी। आज उद्योग केवल इंसेंटिव नहीं इकोसिस्टम भी देखते हैं। मेक इन हरियाणा केवल एक इंडस्ट्रियल पॉलिसी नहीं, यह हरियाणा के आर्थिक विकास के अगले चरण का रोड मैप तैयार कर लिया है। देश के केवल 1.3 प्रतिशत भूभाग के बावजूद हरियाणा भारत की जीडीपी में लगभग 3.6% योगदान देता है। आज ग्लोबल कंपनियां हरियाणा को मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के साथ ग्रोथ डेस्टिनेशन के रूप में भी देख रही हैं

सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज लॉन्च में हरियाणा इंटेलिजेंट इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन को पोर्टल किया गया। यह पोर्टल सरकार और उद्योगों के बीच काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। आज लगभग 1 लाख 10 हजार करोड रुपए के जो इन्वेस्टमेंट प्रपोसल्स साइन हुए वह एमएसएमई के लिए नए अवसर देगा। आज हमने हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लोगों का भी अनावरण किया।  

सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह ग्लोबल समिट इसी वर्ष होगा आयोजित और दुनिया को एक नए हरियाणा से परिचित कराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा भविष्य का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी Investors, Innovators और ग्लोबल पार्टनर्स को हरियाणा की इस नई ग्रोथ स्टोरी का भागीदार बनने के लिए आमंत्रित करता हूं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के हित में लिया एक और निर्णय, एकमुश्त निपटान योजना-2026 का बढ़ाया समय

Haryana News: हरियाणा सरकार ने व्यापारी वर्ग को बहुत बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश के व्यापारियों के लंबे समय से लंबित पड़े टैक्स मामलों के स्थाई और त्वरित निपटान के लिए सरकार ने आधिकारिक तौर पर ‘एकमुश्त निपटान योजना-2026’ को लागू करने का निर्णय लिया है।

Haryana News: हरियाणा में खुलेंगे तीन नए स्वास्थ्य केंद्र, सरकार ने दी खोलने की प्रशासनिक मंजूरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आमजन तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत गुरुग्राम, भिवानी और हिसार जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय आबादी को सीधे तौर पर आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं थम रही मारपीट, लगातार वायरल हो रहे वीडियो से उठे सवाल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो यात्रा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ताजा वीडियो में कहीं घोड़ा-खच्चर संचालकों के बीच विवाद दिखाई दे रहा है तो कहीं श्रद्धालु आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने कुछ मामलों में कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast