Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के कोसली में चटाई से लिपटा मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में सनसनी

Haryana News: हरियाणा के कोसली में चटाई से लिपटा मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में सनसनी

Haryana News: हरियाणा के कोसली के गांव धवाना की बणी में एक अज्ञात युवती का शव चटाई में लिपटा हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत और खून से लथपथ था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे यहां फेंका गया है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर कुछ ग्रामीण धवाना की बणी स्थित माता मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक नीले रंग की चटाई में लिपटे शव पर पड़ी। शव दिखाई देते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस का मानना है कि युवती के चेहरे को कुचलकर उसकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा महिलाओं के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। खोल थाना प्रभारी गजराज ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मामले में अधिक जानकारी सामने आ सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब के लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, तीन की मौत

Punjab News: पंजाब में देर रात लुधियाना के गैसपुरा स्थित एक टूल फैक्ट्री में सीवर से जहरीली गैस रिसाव होने से सफाई के लिए आए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है। हादसे में 7 से 8 लोग बेहोश हो गए है।

UP News: यूपी के अयोध्या में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला

UP News: यूपी के अयोध्या में पारिवारिक विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। थाना कैंट क्षेत्र के ककरही बाजार में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast