Search KhabarFast

Press ESC to close

JEE Advanced 2026 में दिल्ली जोन का जलवा, शुभम कुमार ने हासिल की AIR-1, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

JEE Advanced 2026 में दिल्ली जोन का जलवा, शुभम कुमार ने हासिल की AIR-1, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

JEE Advanced 2026 Result Out: IIT रुड़की ने रविवार 31 मई रात को JEE एडवांस्ड के रिजल्ट घोषित कर दिए। इस साल बिहार के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इसके अलावा कबीर छिल्लर 1 अंक कम 329 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि जतिन चाहर ने 319 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। यानी इस बार दिल्ली जोम का ही दबदबा रहा।

बता दें, इस साल कुल 1,79,694 छात्र-छात्राओं ने JEE एडवांस्ड की परीक्षा दी थी, जिनमें से 56,880 छात्र सफल हुए। इसमें 10,107 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। जिसमें दिल्ली जोन से महिला टॉपर अरोही देशपांडे ने 280 अंकों के साथ AIR 77 हासिल की।  मालूम हो कि इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 17 मई को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय 3 घंटे था। पहली शिफ्ट में पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ। जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ।

Also read: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, मंत्रिमंडल में 35 चेहरों को किया गया शामिल

शुभम कुमार ने जेईई मेन्स 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी उन्होंने अपनी मेहनत और स्मार्ट तैयारी से यह मुकाम हासिल किया। कबीर छिल्लर ने जेईई मेन्स में 300/300 स्कोर किए थे, लेकिन इस बार 1 अंक से टॉप करने में चूक गए। तो वहीं, सफल उम्मीदवार अब 2 जून से JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 23 IIT में लगभग 17,000 सीटों के लिए यह काउंसलिंग आयोजित होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

LPG Cylinder: एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े रेट

LPG Cylinder Price: सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 53.50 रुपये तक की वृद्धि की गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, मंत्रिमंडल में 35 चेहरों को किया गया शामिल

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन होने के बाद पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली बंगाल सरकार में 35 मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने एक जून को सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast