Search KhabarFast

Press ESC to close

रोहित की वो ख्वाहिश जो रह गई अधूरी; राहुल द्रविड़ बने थे वजह; फिर कैसे बदली किस्मत

रोहित की वो ख्वाहिश जो रह गई अधूरी; राहुल द्रविड़ बने थे वजह; फिर कैसे बदली किस्मत

Story Of Rohit Sharma:रोहित शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया है। 45 नंबर की जर्सी पहनकर जब वह मैदान पर उतरते हैं, तो उनके फैंस उत्साहित हो जाते हैं और गेंदबाजों में खौफ देखने को मिलता है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 45 नंबर की जर्सी रोहित शर्मा की पहली पसंद नहीं थी।  

दरअसल, रोहित चाहते थे कि उन्हें 19 नंबर जर्सी मिले लेकिन, राहुल द्रविड़ के कारण उनकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी क्योंकि, उस वक्त राहुल द्रविड़ भारत के लिए 19 नंबर जर्सी पहनकर खेला करते थे।      

रोहित ने सुनाया किस्सा  

रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्हें 5,8 या 9 नंबर की जर्सी चाहिए थी लेकिन, वह ये नंबर नहीं चुन सके क्योंकि, बाकी खिलाड़ियों ने पहले ही ये सारे नंबर की जर्सी ले लिए थे। ऐसे में उनके पास 19 नंबर बचा, जो उन्हें पसंद आ गया और उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट इसी नंबर की जर्सी पहनकर खेला। रोहित ने कहा कि जब मुझे सीनियर टीम में चुना गया तब एक खिलाड़ी ने कहा कि अंडर-19 तक तो ठीक था लेकिन, टीम इंडिया में 19 नंबर जर्सी नहीं ले सकते। वजह बताई गई की उस वक्त खुद कप्तान राहुल द्रविड़ 19 नंबर जर्सी पहनकर खेला करते थे।  

होटल पहुंचकर किसको लगाया फोन  

जब 19 नंबर जर्सी मिलना असंभव हो गया तो उसी शाम रोहित शर्मा ने अपनी मां को फोन किया और कहा कि मैं 19 नंबर जर्सी से नहीं खेल सकता, आप बताओ कि मुझे कौन-सा नंबर चुनना चाहिए। रोहित की मां ने उन्हें 4 और 5 यानी 45 नंबर चुनने की सलाह दी। मां का कहना था कि 4 और 5 जोड़ने पर 9 बनता है, जो उनके लिए शुभ रहेगा। रोहित को भी 4 और 5 का कॉम्बिनेशन जर्सी पर लिखा हुआ काफी पसंद आया और उन्होंने तुरंत हामी भर दी।                    

 

Also read: 'पाकिस्तान क्रिकेट को बचाना हैं तो भारत से खेलो', तेज गेंदबाज वकार यूनुस का बड़ा बयान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया की शर्मनाक विदाई, पाकिस्तान के बाद UAE ने भी रौंदा

Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय टीम का सफर बेहद निराशाजनक रहा और टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। पहले पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा, फिर यूएई ने भी भारत को बुरी तरह हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।UAE ने 26 गेंद में खत्म किया मैचसेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यूएई के खिलाफ हर हाल में जीतना था, लेकिन टीम इंडिया बुरी तरह फ्लॉप रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 94 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने बल्ले से कमाल दिखाया

बचपन के दो दोस्त दोनों तबाही, केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के नाम में किया दम; दुनिया कर रही सलाम

SAvsAUS:दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। एक समय ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा था लेकिन, साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की योजना पर पानी फेर दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast