Indian Army Martyers:भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज 1 पैरा के दो जवान शहीद हो गए। वह हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित हथनीकुंड बैराज पर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में बह गए थे। दरअसल, भारतीय सेना के पांच सैनिक चिनूक हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में खड़ी एक सैन्य बोट पर कूदकर बचाव अभियान का अभ्यास कर रहे थे।
अब दोनों सैनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार शाम बैराज में संयुक्त जल प्रशिक्षण के दौरान नाव पलटने के बाद दोनों जवान लापता हो गए थे। जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी।
रेस्क्यू के लिए चलाया गया तलाशी अभियान
प्रताप नगर थाना प्रभारी ने कहा कि एक जवान का शव बुधवार शाम बैराज से 10-15 किलोमीटर नीचे की तरफ उत्तर प्रदेश की सीमा से बरामद किया गया था। जबकी गुरुवार को दूसरे जवान का शव बैराज से 150 किलोमीटर से अधिक दूर जींद जिले की हांसी शाखा नहर में मिला। थाना प्रभारी ने कहा कि खोज अभियान के तहत एक बड़े इलाके की तलाशी ली गई। जिसमें सेना के गोताखोर, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें, जिला प्रशासन और निजी गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया।
अखनूर के रहने वाले थे शहीद सैनिक
एक रिपोर्ट के अनुसार शहीद नायक अजय कुमार जम्मू-कश्मीर के अखनूर में राखी मुट्ठी के रहने वाले थे। अखनूर के बहादुर बेटे, पैरा कमांडो नायक अजय कुमार को जम्मू के राखी मुट्ठी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई और उनके सर्वैच्च बलिदान को नमन किया। भाजपा विधायक मोहन लाल भगत ने शहीद सैनिक के शोकाकुल परिवार को हिम्मत देने के लिए प्रार्थना की।
Also read: kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बरसेंगे बादल