Search KhabarFast

Press ESC to close

BCCI का बड़ा ऐलान, पहली बार जापान के खिलाफ टी20I खेलने उतरेगी भारतीय टीम; इस दिन होगा मुकाबला

BCCI का बड़ा ऐलान, पहली बार जापान के खिलाफ टी20I खेलने उतरेगी भारतीय टीम; इस दिन होगा मुकाबला

India vs Japan T20I:बीसीसीआई ने शुक्रवार 4 सितंबर को एक बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई ने कहा कि  एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले भारतीय मेंस क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलेगी।

एशियन गेम्स में भारत का पहला मैच 28 सितंबर को होना है और उससे ठीक 6 दिन पहले यानी कि 22 सितंबर को जापान के साथ ये मुकाबला खेला जाएगा। मेंस क्रिकेट के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब भारत और जापान के बीच भिड़ंत होगी। 

क्यों खास है ये मुकाबला

दरअसल,भारत और जापान के बीच डिप्लोमैटिक रिश्ते के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए दोनों देशों की मेंस क्रिकेट टीमें 22 सितंबर को जापान के टोचिगी शहर में एक ऐतिहासिक T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी। यह मैच "स्पोर्ट 75" नाम की एक नई पहल के तहत खेला जाएगा। जिसे जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक में तय किया गया था। इसका मुख्य मकसद दोनों देशों के बीच खेल के जरिए रिश्तों और दोस्ती को नए आयाम तक ले जाना है। साथ ही, यह पहल भारत के साल 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स की मेजबानी करने की तैयारी को ऱखते की गई है, ताकि खेल के क्षेत्र में दोनों देश एक-दूसरे की मदद कर सकें।

BCCI सचिव ने क्या कहा

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम का जापान जाकर यह T20 मैच खेलना अहम है। उन्होंने बताया कि यह क्रिकेट को जापान और पूर्वी एशिया के बाकी हिस्सों में लोकप्रिय बनाने अच्छा अवसर है। भारत और जापान के रिश्ते सालों पुराने और बेहद मजबूत रहे हैं, और खेल के जरिए इस 75 साल के रिश्ते का जश्न मनाना वाकई में अच्छा अवसर होगा।  

Also read: Champions Trophy: श्रीलंका से छीन गई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने क्यों लिया बड़ा फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उम्र में गड़बड़ी का आरोप, बंगाल के अंडर-19 के इस खिलाड़ी पर BCCI की बड़ी कार्रवाई; 2 साल का लगा बैन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। रोहित पर अपनी उम्र से जुड़ी जानकारी गलत तरीके से देने का आरोप है।

टी20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास! दसुन शनाका ने तोड़ा आंद्र रसेल और हेटमायर का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Dashun Shanaka T20 Record: क्रिकेट के मैदान पर नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। इस वक्त सीपीएल यानी कैरैबियन प्रीमियर लीग खेली जा रही है। इस मैच में श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका का ताबड़तोड़ अंदाज देखने को मिला है। दासुन शनाका ने कारयन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast