Search KhabarFast

Press ESC to close

kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बरसेंगे बादल

kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बरसेंगे बादल

kal Ka Mausam 04 September 2026: देश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय कम दबाव वाले सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी का अनुमान

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ अचानक बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और मौसम सामान्य बना रहेगा। बुधवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई।

मध्य भारत में तेज बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 9 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दक्षिण भारत में भी अलर्ट

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में व्यापक बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। प्रशासन को भी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Also read: 'स्कूल ठीक करो' अभियान को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक मामले में सुनवाई से किया इनकार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast