Search KhabarFast

Press ESC to close

फीचर्स, माइलेज और इंजन तीनों में शानदार, 5 लाख की ये यूज्ड कारें बन सकती हैं गेम चेंजर; यहां देखें पूरी लिस्ट

फीचर्स, माइलेज और इंजन तीनों में शानदार, 5 लाख की ये यूज्ड कारें बन सकती हैं गेम चेंजर; यहां देखें पूरी लिस्ट

Second-Hand Cars: आजकल कारों को शौक किसे नहीं हैं। हर कोई अपने घर के आंगन में चमचमाती गाड़ी खड़ी देखना चाहता हैं। एक ऐसी गाड़ी जिसका लुक शानदार हो, जो आपके परिवार के लिए एकदम फिट हो और सबसे बड़ी बात आपके बजट में हो। लेकिन बढ़ती मंहगाई लोगों के इस सपने को मार रही है। रोजमर्रा से जुड़ी चीजें खरीदने के लिए भी लोगों को कई बार सोचना पड़ता है। दरअसल, आज के समय में कार बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन बजट की दिक्कत की वजह से आम लोग कार खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकते। ऐसे ही लोगों को सेकेंड हैंड कारों का ऑप्शन मिलता है। इस तरह की गाड़ियां अक्सर यूज्ड होती है, लेकिन इसकी कंडीशन किसी नई कार से कम नहीं होती। इसकी खास बात यह है कि इसका बजट 5 लाख रुपये तक होता है इस तरह की यूज़्ड कारें बिना किसी परेशानी के कई सालों तक चल सकती है। तो चलिए कार बाजार के ट्रेंड के आधार पर उन कारों के बारे में जानते हैं। 

Also read: क्या आप भी खरीदने जा रहे मोबाइल, Vivo और iQOO के मोबाइल हुए महंगे, कीमतों में भारी इजाफा

1. Maruti Suzuki Swift

अगर आप कम बजट में सेकंड हैंड कार देख रहे है तो मारुति स्विफ्ट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसका रियल वर्ल्ड माइलेज आमतौर पर 18-20 किमी प्रति लीटर के आसपास रहता है। कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ऑटो एसी और पुश स्टार्ट जैसे कई और फीचर्स मिलते हैं। मारुति स्विफ्ट की सेकंड हैंड कार आपको 3 से 5 लाख तक के बीच में मिल सकती है।  

2.  Hyundai Grand i10

आपके लिए दूसरा ऑप्शन है  Hyundai Grand i10, इसमें आपको 1.2 लीटर कप्पा इंजन रिफाइंड मिलता है। इसके अलावा 
इसमें आपको प्रीमियम केबिन और आरामदायक राइड की सुविधा भी मिलती है। फीचर्स में आपको 8 इंच टचस्क्रीन, रियर एसी वेंट्स, एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले और डुअल एयरबैग की सुविधा मिलेगी। हुंडई की Grand i10 के सेकंड हैंड मॉडल की कीमत 2.65 लाख रुपये से शुरू होती है। यानी मोटे तौर पर इसकी कीमत 5 लाख रुपये तक जा सकती है।

3. Tata Tiago

अगर आप ऐसी गाड़ी की तलाश कर रहे है कि जिसमें सेफ्टी को प्राथमिकता दी गई हो, तो आपको Tata Tiago के बारे में सोचना चाहिए। ये मॉडल आपको 3 लाख से 5 लाख तक के बीच मिल सकता है। इसमें आपको टचस्क्रीन, रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या आप भी खरीदने जा रहे मोबाइल, Vivo और iQOO के मोबाइल हुए महंगे, कीमतों में भारी इजाफा

Mobile Phone Price Increases: क्या आप भी मोबाइल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल दो मोबाइल कंपनियों ने कीमत बढ़ाई है। Vivo और iQOO ने अपने दो मोबाइल फोन की कीमत बढ़ा दी है। Vivo T5G और iQOO Z11x 5G के सभी मॉडलों की कीमत बढ़ा दी है। इसकी आधिकारिक लिस्ट भी जारी की गई है।

Range Rover Electric: पहली बार आई पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV, 600KM रेंज के साथ भारत में बुकिंग शुरू

लग्जरी SUV बनाने वाली Range Rover ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV पेश कर दी है। कंपनी के लिए यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast