Search KhabarFast

Press ESC to close

इटली में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री बनीं मेलोनी, PM मोदी हुए गदगद; बोले - विश्वास का प्रतीक...

इटली में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री बनीं मेलोनी, PM मोदी हुए गदगद; बोले - विश्वास का प्रतीक...

Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। दरअसल, उनका प्रशासन आधिकारिक तौर पर युद्धोत्तर इतिहास में इटली की सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा करने वाली सरकार बन गया है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि मेलोनी का रिकॉर्ड कार्यकाल इतालवी जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है और भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

PM मोदी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शुयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा 'युद्धोत्तर इतिहास में इटली की सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा करने वाली प्रधानमंत्री बनने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इतालवी जनता के विश्वास और भरोसे का प्रतीक है।' राजनयिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में उनके रणनीतिक योगदान को रेखांकित करते हुए, PM मोदी ने आगे कहा 'उनकी मित्रता ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और मैं अपने देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए अपने घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने की आशा करता हूं। आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।'  

Also read: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई! नेपाल में सुरंग से 9 दिन बाद शख्स सुरक्षित निकला वापस

जियोर्जिया मेलोनी की सरकार ने लगातार पूरे किए 1,413 दिन

बता दें, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर लिए हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इटली में कार्यकाल की अवधि का एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 1,412 दिनों का निर्बाध कार्यकाल दिवंगत सिल्वियो बर्लुस्कोनी के दूसरे प्रशासन के नाम था, जो 2001 से 2005 तक चला था। दरअसल, यह उपलब्धि उस देश के लिए महत्वपूर्ण है जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के 80 वर्षों में 68 अलग-अलग सरकारें देखी हैं, जहां स्थिर और पूर्णकालिक कार्यकाल दुर्लभ है। मेलोनी ने अक्टूबर 2022 में इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री मेलोनी ने इतालवी नागरिकों को उनके जनादेश के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और अपनी सरकार के प्रमुख सामाजिक-आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय फोकस क्षेत्रों को रेखांकित किया। मेलोनी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'यह स्थिरता उन इटालियंस की बदौलत संभव है जिन्होंने 2022 में हम पर अपना विश्वास जताया। एक ऐसा विश्वास जिसे हमने कभी भी खुली छूट नहीं माना और जिसे हम कभी भी हल्के में नहीं लेंगे।'

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनकी सरकार ने वर्षों से 'रोजगार बढ़ाने, बेरोजगारी कम करने, परिवारों और व्यवसायों का समर्थन करने, सुरक्षा मजबूत करने, सार्वजनिक वित्त का गंभीरता से प्रबंधन करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इटली को उसका महत्व और विश्वसनीयता वापस दिलाने' के लिए काम किया है।  उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को बारी में नेतृत्व अब तक किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करेगा। उन्होंने कहा 'आज शाम हम बारी में फ्रेटेली डी'इटालिया के महान समुदाय के साथ मिलेंगे। यह एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर, अब तक की यात्रा का जायजा लेने और सबसे बढ़कर, आगे की योजनाओं पर चर्चा करने का अवसर होगा।' 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इजरायल से आया PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को न्योता,मशाल प्रज्वलित करने के लिए मिला आमंत्रण

Israel Invitation: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया उम्मीद की किरण, प्रधानमंत्री मोदी के लिए पढ़े कसीदे; ग्लोबल भूमिका पर कही ये बात

Poland-India Relation: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत को 'उम्मीद की किरण' बताया और इंटरनेशनल मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की तारीफ़ की। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मज़बूत करेंगे।

रुबियो के भारत दौरे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले - समझौता काफी करीब...

Trump on India-US trade deal: भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर ष्टि करते हुए कहा कि दोनों देश इस समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह समझौता अब तक किए गए अन्य ट्रेड डील से अलग होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast