Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के नरेला में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, इलाके में हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

Delhi News: दिल्ली के नरेला में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, इलाके में हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि वारदात से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही संदिग्धों की तलाश में संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: शाहदरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद, 22 साल का युवक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली में एक 22 वर्षीय कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी शाहदरा जिले के डीसीपी आरपी मीना ने शुक्रवार को दी।

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड गुमला में एकतरफा प्यार में 18 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने चार अन्य युवकों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया।

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast