Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Rain: दिल्ली में मौसम ने अचानक मारी पलटी, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश; IMD ने जारी किया रेट अलर्ट

Delhi Rain: दिल्ली में मौसम ने अचानक मारी पलटी, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश; IMD ने जारी किया रेट अलर्ट

Delhi Rain Red Alert: देशभर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच आज 04 सितंबर 2026 शुक्रवार को दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। बता दें, आज सुबह से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने बादल छाए हुए थे। जिसके बाद दोपहर बाद से ही बादलों ने बरसना शुरु कर दिया।  इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया है कि इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।  

Also read: 'सिर्फ 2-3 फीसदी हुई ग्रोथ...'अब GDP को लेकर किए जा रहे नए दावे; स्टॉक मार्केट के दिग्गज ने क्या कहा 

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

IMD ने बताया कि दिल्ली के साथ नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हो रही है। मौसम के अचानक करवट लेने के बाद IMD ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल भी जोरदार तरीके से गरजेंगे। IMD ने आज पूरे दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 तक पहुंच सकती है। हालांकि, झमाझम बारिश की वजह से निचले इलाकों मेंं जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। साथ ही, ट्रैफिक जाम से भी लोगों को गुजरना पड़ सकता है।

बता दें, देश के अन्य राज्यों के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बिहार, असम, ओडिशा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, गुजरात जैसे कई राज्यों मेें बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की उम्मीद की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'सिर्फ 2-3 फीसदी हुई ग्रोथ...'अब GDP को लेकर किए जा रहे नए दावे; स्टॉक मार्केट के दिग्गज ने क्या कहा

GDP Row: पिछले कुछ दिनों से जीडीपी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। खासकर, जबसे पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने जीडीपी को लेकर सवाल उठाए हैं। उसके बाद से जीडीपी को लेकर अनेक दावे किए गए हैं। सुभाष गर्ग का कहना है कि जीडीपी में 2.6 फीसदी की ग्रोथ हुई है। वहीं, भारत सरकाक का कहना है कि 7.8 फीसदी ग्रोथ हुई है।

भारतीय सेना के दो जवान शहीद, हरियाणा के हथनीकुंड बैराज पर प्रशिक्षण के दौरान तेज पानी के बहाव में बहे थे दोनों सैनिक

Indian Army Martyers:भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज 1 पैरा के दो जवान शहीद हो गए। वह हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित हथनीकुंड बैराज पर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में बह गए थे। दरअसल, भारतीय सेना के पांच सैनिक चिनूक हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में खड़ी एक सैन्य बोट पर कूदकर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast