UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने यूपी स्पेशल TET का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppessc.up.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं। आयोग के मुताबिक, यूपी स्पेशल TET के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2026 तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद 8 अक्टूबर से करेक्शन विंडो खोली जाएगी।
UP Special TET की परीक्षा 3 नवंबर 2026 को ऑफलाइन OMR आधारित माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। यह परीक्षा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की पात्रता से जुड़ी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2028 तक UP Special TET पास करना जरूरी किया गया है, ताकि उनकी नौकरी सुरक्षित रह सके।
आवेदन शुल्क
सामान्य अभ्यर्थी /OBC/EWS प्राथमिक और उच्च प्राथमिक, दोनों के लिए 1000 रुपये तय किया गया है। वहीं SC/ST दोनों स्तरों के लिए 500 रुपये। दिव्यांग अभ्यर्थी: दोनों स्तरों के लिए 300 रुपये परीक्षा का पैटर्न है।
अलग-अलग होंगे पेपर
यूपी स्पेशल TET में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए अलग-अलग पेपर होंगे। दोनों पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे और कुल 150 अंक होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पेपर-1 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत, गणित और पर्यावरण अध्ययन से सवाल पूछे जाएंगे। वहीं पेपर-2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत के साथ विषय आधारित खंड शामिल होगा, जिसमें गणित और सामाजिक अध्ययन से संबंधित प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
Also read: मायावती ने आकाश आनंद को किया साइड, तो एनडीए से आया ऑफर; यूपी के मंत्री अपनी पार्टी में शामिल करने को तैयार