Search KhabarFast

Press ESC to close

कहीं दगा तो नहीं दे गए आसिम मुनीर? अमेरिकी खुफिया एजेंसी के दावे से मचा हड़कंप

कहीं दगा तो नहीं दे गए आसिम मुनीर? अमेरिकी खुफिया एजेंसी के दावे से मचा हड़कंप

Reports On Asim Munir: एक तरफ अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता विफल रही है, तो दूसरी तरफ अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को डोनाल्ड ट्रंप के लिए संभावित खतरा बताया है। ये बात ऐसे वक्त में सामने आई है जब अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को ट्रंप प्रशासन के लिए खतरा माना गया है। मुनीर के ईरान के टॉप सैन्य अधिकारियों के साथ पुराने रिश्ते अमेरिकी हितों के लिए खतरा बताया गया है। मुनीर के करीबी कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी को अमेरिका ने पहले ही मार गिराया है।

अमेरिकी हितों को नुकसान की आशंका

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर आसीम मुनीर की तारीफ की है और उन्हें अपना पसंदीदा फील्ड मार्शल बताया है, लेकिन इंटेलिजेंस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी दोहरी भूमिका से अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंच सकता है। एक बेवफा सहयोगी के तौर पर पाकिस्तान का इतिहास सबने देखा है। ओसामा बिन लादेन के मामले में उसकी भूमिका पहले भी सामने आ चुकी है।        

Also read: सीजफायर के बावजूद आफत में 20 हजार नाविकों की जान! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगा रहे मदद की गुहार

पाकिस्तान से सावधान रहने की आशंका

फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज़ के बिल रोगियो ने एक न्यूज चैनल से कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को पाकिस्तान से सावधान होना चाहिए और इसे अफगानिस्तान के मामले में ऐतिहासिक रूप से एक अविश्वसनीय दोस्त बताया। उन्होंने आसिम मुनीर के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के साथ कथित करीबी होने को अमेरिका के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बताया। विशेषज्ञों का भी कहाना है कि मुनीर ट्रंप के साथ अपने अच्छे संबंधों का इस्तेमाल चुपके से ईरान के हितों को आगे बढ़ाने के लिए कर सकते हैं, और साथ ही पाकिस्तान को एक ज़रूरी लेकिन अप्रत्याशित मध्यस्थ के तौर पर आगे कर की कोशिश कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘आप बस ईरान से निकलती हुई एक बड़ी रोशनी देखेंगे’ डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से हिली दुनिया

Iran US War: अमेरिका और ईरान में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हम ईरानियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। आज हमने अपने 3 डिस्ट्रॉयर लिए और आज हमने बहुत बड़े और मुश्किल कामों को तेजी से और जोरदार तरीके से पूरा कर दिया, लेकिन डिस्ट्रॉयर्स को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। हमने उन्हें बुरी तरह से तबाह कर दिया और उनकी कई छोटी नावों को डुबो दिया। हम उन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देने वाले हैं और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं। अब देखते हैं कि क्या वे इस पर दस्तखत करने को तैयार हैं।

कनाडा पर भारत का बड़ा हमला, कहा- खालिस्तानी तत्व बन रहे दोनों देशों के लिए खतरा

भारत ने एक बार फिर कनाडा की जमीन से चल रही भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर कड़ी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि कनाडा अब खालिस्तानी उग्रवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।

Norovirus Outbreak: कैरिबियन क्रूज शिप पर फैला नोरोवायरस, 115 लोग हुए बीमार

कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर नोरोवायरस संक्रमण फैलने से हड़कंप मच गया है। जहाज पर सवार 3116 यात्रियों में से 102 यात्री और 13 क्रू सदस्य बीमार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast