Search KhabarFast

Press ESC to close

वोटिंग से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-बंगाल में 1072 करोड़ की नकदी-ड्रग्स बरामद

वोटिंग से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-बंगाल में 1072 करोड़ की नकदी-ड्रग्स बरामद

Election Commission Action: चुनाव से पहले चुनाव आयोग का एक्शन ताबड़तोड़ जारी है। चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि वोटिंग से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अवैध नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और सोने चांदी जब्त की गई। जब्त किए गए सामानों की कीमत 1072.13 करोड़ बताई जा रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, 26 फरवरी से 22 अप्रैल तक दोनों राज्यों में कुल 1072.13 करोड़ रुपए की जब्तियां की गई हैं। इनमें तमिलनाडु में 599.24 रुपए और पश्चिम बंगाल में 472.89 करोड़ का सामान जब्त हुआ है।

चुनाव आयोग की कार्रवाई

चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों राज्यों में फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों और स्टैटिक सर्विलांस टीमों को तैनात किया गया है। पश्चिम बंगाल में 5,011 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें और 2,221 स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात है। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह जोर दिया है कि आम नागरिकों को जांच के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना ना पड़े। जिला स्तर पर शिकायत निवारण समितियों का भी गठन किया गया है।     

Also read: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा का बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज

आचार संहिता के उल्लंघन पर एक्शन

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराएं। आयोग का कहना है कि ये जब्तियां हिंसा मुक्त, धमकी-मुक्त और प्रलोभन मुक्त निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय पूरी सतर्कता के साथ अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है। चुनाव आयोग का कहना है कि ये कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया और निष्पक्षता मजबूत बनाने में सहायक होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राहुल गांधी के दावे को लेकर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- राजनीति में राहुल गांधी का ज्ञान शून्य

SIR प्रोसेस में गड़बड़ियों पर 2 चुनाव आयुक्तों (ECs) की आपत्ति के बारे में 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने  बड़ा खुलासा किया।   जिसे लेकर अब भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का बयान सामने आया है।

Form 6 Changes: फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग का आया जवाब, जानें क्या है आपत्ति जताने का कारण?

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के तीन सदस्यों में से दो ने फॉर्म 6 में किए गए बदलाव पर औपचारिक रूप से आपत्ति जताई है। फॉर्म 6 वह आवेदन पत्र है जिसे भारतीय नागरिक पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए भरते हैं।

Kal Ka Mausam 25 September: चक्रवात अर्नब मचाएगा भयंकर तबाही, इन राज्यों में मंडरा रहा खतरा; तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

25 September Ka Mausam: बंगाल की खाडी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से चक्रवात अर्नब देश के कई राज्यों के लिए खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने बताया कि चक्रवात अर्नब की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast