Search KhabarFast

Press ESC to close

छुट्टियों में घर बदलने का बढ़ा ट्रेंड, भारतीय अपना घर अजनबियों के लिए खोल रहे; जानें क्या है इसकी चुनौतियां

छुट्टियों में घर बदलने का बढ़ा ट्रेंड, भारतीय अपना घर अजनबियों के लिए खोल रहे; जानें क्या है इसकी चुनौतियां

Home Exchange Trend: भारत में अब छुट्टियां मनाने का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले लोग घूमने के दौरान होटल और रिसॉर्ट में ठहरना पसंद करते थे, लेकिन अब ‘होम एक्सचेंज’ यानी घरों की अदला-बदली का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इस मॉडल में लोग अपने घर दूसरे यात्रियों को रहने के लिए देते हैं और बदले में खुद किसी दूसरे शहर या देश में उनके घर में रुकते हैं। यह ट्रेंड लंबे समय से यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में लोकप्रिय रहा है, लेकिन अब भारत में भी लोग इसे अपनाने लगे हैं। नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लोग अब पेरिस, लंदन या केरल जैसे स्थानों पर घर बदलकर छुट्टियां मना रहे हैं।

क्या है इस ट्रेंड की वजह? 

इस बढ़ते ट्रेंड के पीछे सबसे बड़ी वजह कम खर्च है। आमतौर पर यात्रा के दौरान होटल का खर्च कुल बजट का बड़ा हिस्सा ले लेता है। होम एक्सचेंज में रहने का खर्च काफी कम हो जाता है। साथ ही लोगों को घर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। यात्री अपने लिए खाना बना सकते हैं, वाशिंग मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं और स्थानीय लोगों की तरह रहकर उस जगह की संस्कृति को करीब से समझ सकते हैं।

भारत में इसे मिल रहा बढ़ावा

भारत में इस सुविधा को बढ़ावा देने के लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म काम कर रहे हैं। Home Exchange भारतीय यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसका ‘गेस्ट पॉइंट्स’ सिस्टम लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं Love Home Swap लग्जरी घरों की तलाश करने वालों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसके अलावा Swaphouse डिजिटल नोमैड्स के बीच लोकप्रिय है, जो काम और यात्रा दोनों साथ करना चाहते हैं।

इस ट्रेंड के क्या है नुकसान 

हालांकि इस ट्रेंड के साथ कुछ चुनौतियां भी जुड़ी हैं। भारतीय परिवारों के लिए अपनी निजी जगह किसी अनजान व्यक्ति को देना आसान नहीं होता। लोगों को घर की सुरक्षा, सामान टूटने या चोरी होने का डर भी रहता है। हालांकि कई प्लेटफॉर्म आईडी वेरिफिकेशन और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं देकर भरोसा बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, होम एक्सचेंज आने वाले समय में भारतीय यात्रियों के बीच और तेजी से लोकप्रिय हो सकता है, खासकर उन परिवारों में जो कम खर्च में ज्यादा घूमना चाहते हैं।

Also read: Amarnath Yatra 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, हेल्थ सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य; यहां देखें पूरी गाइडलाइंस

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

Festive Season Special Trains: त्योहारी सीजन में अक्सर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए भारतीय रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है। इन सेवाओं का मकसद यात्रियों का सफर आसान बनाना है, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा और भी आसान, रेलवे ने इन रूट्स को दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Railways Special Train: दिवाली और छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे है यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल व्यवस्था की है। त्योहारों में भारी भरकम भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन सेवाओं में मध्य प्रदेश से बिहार को जोड़ने की कोशिश की गई है। इस सुविधा से यात्रियों को कन्फर्म सीट के साथ भीड़-भाड़ से भी राहत मिलेगी।

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने दिल्ली से पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल, हावड़ा और भागलपुर के लिए इन स्पेशल ट्रेनेों की व्यवस्था की है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन के समय ट्रेन की टिकट बुक करना यात्रियों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast