Search KhabarFast

Press ESC to close

Amarnath Yatra 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, हेल्थ सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य; यहां देखें पूरी गाइडलाइंस

Amarnath Yatra 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, हेल्थ सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य; यहां देखें पूरी गाइडलाइंस

Amarnath Yatra 2026 Registration: श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) ने आज से अमरनाथ यात्रा 2026 का अग्रिम पंजीकरण शुरू कर दिया है। पूरे देश में 554 नामित बैंक शाखाओं के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में भी रजिस्ट्रेशन खुल गया है। पूरी प्रक्रिया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी, जिसमें हर रूट के लिए रोजाना सीमित कोटा तय किया गया है। 

बता दें, यात्रा 3 जुलाई 2026 को शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगी। यह पवित्र यात्रा कुल 57 दिन चलेगी। श्राइन बोर्ड ने साफ कहा है कि कोई भी तारीख के लिए स्लॉट सात दिन पहले ही बंद हो जाएगा, इसलिए श्रद्धालुओं को जल्दी एक्शन लेना होगा।

स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य

ऊंचाई और कठिन रास्ते को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश बेहद सख्त हैं। हर यात्री को 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) जमा करना अनिवार्य है। यह प्रमाणपत्र अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल संस्थान से ही वैध माना जाएगा। बोर्ड की वेबसाइट पर अंग्रेजी और हिंदी में CHC फॉर्म उपलब्ध है। 

इसी के साथ बोर्ड ने यात्रा के लिए 13 से 70 वर्ष के बीच की आयु सीमा तय की है। इसके अलावा 6 हफ्ते से ज्यादा गर्भावस्था में महिलाएं को यात्रा की अनुमति नहीं दी हैं। हर यात्री को यात्रा परमिट के साथ RFID कार्ड भी जारी किया जाएगा, जिसे गले में पहनना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने यात्रियों को सलाह दी है कि ऊंचाई से जुड़ी बीमारी के लक्षण नजरअंदाज न करें, पर्याप्त ऊनी कपड़े, रेनकोट और ट्रेकिंग शूज साथ रखें। शराब, कैफीन और धूम्रपान से बचें। 

Also read: इस खास मंदिर के नीचे से गुजरेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सुरंग बनी इंजीनियरिंग का बड़ा उदाहरण

कैसे करें पंजीकरण? 

1. ऑनलाइन पंजीकरण: श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाकर फॉर्म भरें, फोटो और CHC अपलोड करें।

2. ऑफलाइन पंजीकरण: देशभर की 554 बैंक शाखाओं (SBI, PNB, ICICI, Axis आदि) में जाकर आवेदन करें।

3. फीस: लगभग ₹150 प्रति परमिट

4. एक व्यक्ति एक ही परमिट ले सकता है।

5. रजिस्ट्रेशन के बाद यात्री को जम्मू-कश्मीर में नामित जगह से RFID कार्ड कलेक्ट करना होगा।

 अमरनाथ यात्रा के लिए 2 मुख्य रूट

1. पहलगाम रूट: 48 किमी, ज्यादा लंबा लेकिन ढलान कम, नए यात्री के लिए बेहतर माना जाता है।

2. बालटाल रूट: सिर्फ 14 किमी, छोटा लेकिन बेहद खड़ा और शारीरिक रूप से ज्यादा चुनौतीपूर्ण।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़के सीएम धामी, बोले- यह देश की भावनाओं का अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून में 8.63 करोड़ से बना जल-सृष्टि पार्क, पुराने तालाब को मिला नया रूप

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है।

उत्तराखंड के कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सेक्टरवाइज इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast