Search KhabarFast

Press ESC to close

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

Dehradun : मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान करने और उन पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।अब इस विवाद में खुद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दखल देना पड़ा है।

सीएम धामी ने दलेर मेहंदी को फोन कर उनसे बात की और मामले को शांत करने की कोशिश की

सीएम धामी ने दलेर मेहंदी को फोन कर उनसे बात की और मामले को शांत करने की कोशिश की।सीएम धामी ने X पर दी जानकारीसीएम धामी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "प्रसिद्ध गायक श्री दलेर मेहंदी जी से फोन पर वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विगत दिनों में हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई।"सीएम ने आगे लिखा, "देवभूमि उत्तराखंड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है, हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।

Also read: बिग बॉस 20 में आम्रपाली को माही विज ने किया बॉडीशेम, आलू की बोरी बोल उड़ाया मज़ाक

सीएम धामी ने इस मुद्दे को यहीं पर खत्म करने की मांग की

"सीएम धामी ने इस मुद्दे को यहीं पर खत्म करने की मांग की है।क्या था पूरा विवाद?दरअसल, टिहरी जिले के कुंजापुरी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दलेर मेहंदी परफॉर्म करने पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच से ही सिंगर पर नशे में होने और शराब पीकर गाने का आरोप लगा दिया।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद दलेर मेहंदी के फैंस और संगीत जगत में नाराजगी देखी गई। दलेर मेहंदी ने भी इस पर दुख जताया था।विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी हाईकमान भी असहज हो गया था, जिसके बाद सीएम धामी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए सिंगर से बात की। अब देखना होगा कि सीएम की अपील के बाद यह विवाद थमता है या और बढ़ता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली टू पटना अब सिर्फ 13 घंटो में...छठ-दिवाली के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत तय करेगी 994KM का सफर

इस बार अगर आप दीवाली और छठ के लिए बिहार जाने का प्लान बना रहे है, तो आपको किफायती दामों में 16 कोच वाली स्पेशल वंदे भारत का विकल्प मिल रहा है। इसका संचालन 16 अक्टूबर से होगा, जिससे दिल्ली से पटना का सफर लगभग 13 घंटों में पूरा किया जा सकेगा।

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा और भी आसान, रेलवे ने इन रूट्स को दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Railways Special Train: दिवाली और छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे है यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल व्यवस्था की है। त्योहारों में भारी भरकम भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन सेवाओं में मध्य प्रदेश से बिहार को जोड़ने की कोशिश की गई है। इस सुविधा से यात्रियों को कन्फर्म सीट के साथ भीड़-भाड़ से भी राहत मिलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast