Search KhabarFast

Press ESC to close

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा और भी आसान, रेलवे ने इन रूट्स को दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात; यहां देखें पूरा शेड्यूल

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा और भी आसान, रेलवे ने इन रूट्स को दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Railways Special Train: दिवाली और छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे है यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल व्यवस्था की है। त्योहारों में भारी भरकम भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।  इन सेवाओं में मध्य प्रदेश से बिहार को जोड़ने की कोशिश की गई है। इस सुविधा से यात्रियों को कन्फर्म सीट के साथ भीड़-भाड़ से भी राहत मिलेगी।

यहां देखें फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

1. रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन (01667)  

मध्य प्रदेश के भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से बिहार के दानापुर तक ट्रेन चलाई जाएगी। यह रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचाएगी। इसका संचालन 12 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 रहेगा।

दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन (04051)

यह दानापुर से सुबह 11:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचाएगी। इसका संचालन 13  अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 रहेगा।

2. रीवा-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन (02192)  

मध्य प्रदेश के रीवा से भोपाल तक ट्रेन चलाई जाएगी। यह रीवा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और उसी रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचाएगी। इसका संचालन 17 और 24 अक्टूबर, 7 और 14 नवंबर 2026 रहेगा।

रानी कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन (02191)

यह रानी कमलापति से रात 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचाएगी। इसका संचालन 17 और 24 अक्टूबर, 7 और 14 नवंबर 2026 रहेगा।

Also read: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

3. कटनी-सतना स्पेशल ट्रेन (09015)  

मध्य प्रदेश के कटनी से सतना तक ट्रेन चलाई जाएगी। यह कटनी से सुबह 5:45 बजे रवाना होगी और उसी सुबह 8:45 बजे सतना पहुंचाएगी। इसका संचालन 10 से 22 अक्टूबर तक रोजाना रहेगा।

सतना-कटनी स्पेशल ट्रेन (09016)

यह सतना से शाम 6:30 बजे रवाना होगी और उसी रात 8:50 बजे कटनी पहुंचाएगी। इसका संचालन 10 से 22 अक्टूबर तक रोजाना 2026 रहेगा।

4. रीवा-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन (01704)  

मध्य प्रदेश के रीवा से डॉ. आंबेडकर नगर तक ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन रीवा से रवाना होगी और डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचाएगी। इसका संचालन 25 अक्टूबर से हर रविवार होगा।

डॉ. आंबेडकर नगर-रीवा स्पेशल ट्रेन (01703)

यह डॉ. आंबेडकर नगर से रवाना होगी और रीवा पहुंचाएगी। इसका संचालन 26 अक्टूबर से हर रविवार होगा।  

5. सोमनाथ-दानापुर स्पेशल ट्रेन (09823)  

बिहार के सोमनाथ से दानापुर तक ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन सोमनाथ से रात 11:10 बजे रवाना होगी और दानापुर पहुंचाएगी। इसका संचालन 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक हर शनिवार होगा।

दानापुर-सोमनाथ स्पेशल ट्रेन (09824)

यह दानापुर से रात 1:15 बजे रवाना होगी और सोमनाथ पहुंचाएगी। इसका संचालन 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर सोमवार होगा।  

6. जबलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन (01707)  

मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल्ली तक ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन सोमनाथ से रात 11:10 बजे रवाना होगी और दानापुर पहुंचाएगी। इसका संचालन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक हर शनिवार होगा।

दिल्ली-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (01708)

यह दिल्ली से रवाना होगी और जबलपुर पहुंचाएगी। इसका संचालन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर रविवार होगा।  

7. जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन (01703)  

मध्य प्रदेश के जबलपुर से हरिद्वार तक ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन जबलपुर से रवाना होगी और हरिद्वार पहुंचाएगी। इसका संचालन 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार होगा।

हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (01704)

यह हरिद्वार से रवाना होगी और जबलपुर पहुंचाएगी। इसका संचालन 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार होगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

Festive Season Special Trains: त्योहारी सीजन में अक्सर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए भारतीय रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है। इन सेवाओं का मकसद यात्रियों का सफर आसान बनाना है, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने दिल्ली से पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल, हावड़ा और भागलपुर के लिए इन स्पेशल ट्रेनेों की व्यवस्था की है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन के समय ट्रेन की टिकट बुक करना यात्रियों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast