Delhi-Patna Vande Bharat Special:त्योहारों की असली रौनक परिवार से ही होती है। इसलिए दिवाली और छठ का पर्व लोगों के लिए बहुत स्पेशल होता है। इस दौरान वे अपने गांव, अपने घर जाने के लिए निकलते है। ऐसे में भारी भरकम भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सौगात दे रही है। इसी बीच, लवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस सफर से लोगों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगा और भीड़ भी कम होगी।
इस बार अगर आप दीवाली और छठ के लिए बिहार जाने का प्लान बना रहे है, तो आपको किफायती दामों में 16 कोच वाली स्पेशल वंदे भारत का विकल्प मिल रहा है। इसका संचालन 16 अक्टूबर से होगा, जिससे दिल्ली से पटना का सफर लगभग 13 घंटों में पूरा किया जा सकेगा। ये ट्रेन करीब 994 किलोमीटर का सफर तय करेगी और नई दिल्ली से अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज होते हुए बक्सर और आरा के रास्ते पटना पहुंचाएगी।
Also read: दिवाली-छठ पर घर जाना होगा और भी आसान, रेलवे ने इन रूट्स को दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात; यहां देखें पूरा शेड्यूल
किस दिन चलेगी ट्रेन?
बता दें, ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली से पटना तक 16 और 18 अक्टूबर को संचालित होगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 02251 पटना से नई दिल्ली तक 17 और 19 अक्टूबर को संचालित होगी। इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। कुल मिलाकर दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाए जाएंगे।
नई दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत की टाइमिंग
अब अगर ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचाएगी। तो वहीं, वापसी में पटना से ट्रेन सुबह 10:00 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचाएगी।
कितना होगा किराया?
दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सुविधा मिलेगी। जिसके लिए बुकिंग की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। तो वही, AC चेयर कार का किराया ₹2,575 से ₹2,600 तक हो सकता है। एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया करीब ₹4,695 तक जा सकता है। इस पेमेंट में खाना का ऑप्शन भी उपलब्ध है। हालांकि खाना नहीं लेने पर किराया थोड़ा कम हो सकता है।