Search KhabarFast

Press ESC to close

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

Festival Special Trains: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और दिवाली-छठ पूजा के समय अपने घर जाने का मन बना रहे है, लेकिन भारी भरकम भीड़ की वजह से अपना प्लान केंसिल कर रहे हैं तो रुक जाइए। दरअसल, यात्रियों की इस समस्या को सुलझाते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें, रेलवे ने दिल्ली से पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल, हावड़ा और भागलपुर के लिए इन स्पेशल ट्रेनेों की व्यवस्था की है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन के समय ट्रेन की टिकट बुक करना यात्रियों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है। लेकिन अब इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की वजह से यात्रियों को कन्फर्म सीट की सुविधा मिलेगी। इसी के साथ भीड़-भाड़ से भी राहत मिलेगी। 

Also read: त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

यहां देखें फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

1. नई दिल्ली - हावड़ा स्पेशल ट्रेन (04052)  

नई दिल्ली से हर शुक्रवार को ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका समय शाम 06:15 बजे तय किया गया है। जो अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचाएगी। इसका संचालन 02 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 रहेगा।

हावड़ा से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04051)

हावड़ा से हर रविवार को ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका समय रात 01:40 बजे तय किया गया है। जो अगले दिन सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचाएगी। इसका संचालन 04 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 रहेगा।

2. नई दिल्ली - सुपौल स्पेशल ट्रेन (04072)  

नई दिल्ली से रोजाना ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका समय रात 09:35 बजे तय किया गया है। जो अगले दिन सुबह 06:35 बजे सुपौल पहुंचाएगी। इसका संचालन 01 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 रहेगा।

सुपौल से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04071)

सुपौल से रोजाना ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका समय सुबह 07:45 बजे तय किया गया है। जो अगले दिन दोपहर 03:00 बजे नई दिल्ली पहुंचाएगी। इसका संचालन 03 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 रहेगा।

3. आनंद विहार टर्मिनल - भागलपुर स्पेशल ट्रेन (04062)  

आनंद विहार टर्मिनल से रोजाना ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका समय दोपहर 12:00 बजे तय किया गया है। जो अगले दिन दोपहर 01:30 बजे भागलपुर पहुंचाएगी। इसका संचालन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 रहेगा।

भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन (04061)

भागलपुर से रोजाना ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका समय शाम 04:30 बजे तय किया गया है। जो अगले दिन रात 08:00 बजे नई आनंद विहार पहुंचाएगी। इसका संचालन 11 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार-झारखंड ट्रैवल करना होगा आसान, इन चार रुटों पर 01 दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

Indian Railway: दीवाली, तीज जैसे त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे अक्सर कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है, जिससे यात्री बिना किसी दिक्कत के सफर कर सकते हैं। इसी बीच रेलवे ने बिहार और झारखंड के यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है।

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

Festive Season Special Trains: त्योहारी सीजन में अक्सर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए भारतीय रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है। इन सेवाओं का मकसद यात्रियों का सफर आसान बनाना है, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast