Search KhabarFast

Press ESC to close

Indian Railways Alert: 1 अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन और रिफंड नियमों में बड़े बदलाव, ध्यान न दिया तो होगा नुकसान

Indian Railways Alert: 1 अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन और रिफंड नियमों में बड़े बदलाव, ध्यान न दिया तो होगा नुकसान

Train Ticket Cancellation-Refund Policy Change: भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ये नए नियम 1अप्रैल 2026से चरणबद्ध तरीके से लागू होने जा रहे हैं। रेलवे का कहना है कि इस बदलाव का मकसद टिकट ब्लैक मार्केटिंग, एजेंटों द्वारा होर्डिंग और आखिरी समय की लापरवाही को रोकना है, ताकि सीटों की उपलब्धता बढ़े और सिस्टम का दुरुपयोग रुके।

नए कैंसिलेशन और रिफंड नियम

1. 72घंटे से ज्यादा पहले कैंसिलेशन:न्यूनतम फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज कटकर अधिकतम रिफंड मिलेगा (लगभग पूरा पैसा वापस)।

2. 72घंटे से 24घंटे के बीच कैंसिलेशन:25%किराया कटौती (कुछ रिपोर्ट्स में 75%रिफंड बताया गया)।

3. 24घंटे से 8घंटे के बीच कैंसिलेशन:50%किराया कटौती।

4. 8घंटे से कम समय बाकी होने पर कैंसिलेशन:कोई रिफंड नहीं (जीरो रिफंड)।

बता दें, पहले नो-रिफंड की समय सीमा चार्ट तैयार होने के 4घंटे पहले तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 8घंटे कर दिया गया है। चार्ट तैयार होने के समय में भी बदलाव किए गए हैं। ये नियम सभी क्लास (AC, स्लीपर, जनरल आदि) पर लागू होंगे। वेटलिस्टेड टिकट पर अलग नियम रह सकते हैं, लेकिन मुख्य बदलाव कन्फर्म्ड टिकटों पर है।

क्यों किए गए ये बदलाव?

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आखिरी समय में टिकट कैंसिल करने की प्रवृत्ति से सीटें खाली रह जाती हैं और असली यात्रियों को परेशानी होती है। नए नियमों से यात्रियों को प्लानिंग पहले करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा अब ट्रेन छूटने से 30मिनट पहले तक मिलेगी, जो यात्रियों के लिए फायदेमंद है।

यात्रियों को सलाह

1. अगर टिकट कन्फर्म है तो आखिरी 8घंटे में कैंसिल करने से पूरा पैसा डूब सकता है। प्लान बदलने पर 72घंटे पहले ही एक्शन लें।

2. IRCTC ऐप/वेबसाइट पर समय रहते चेक करें और कैंसिलेशन करें।

3. तत्काल टिकटों पर भी नए नियम लागू हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

Dehradun : मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान करने और उन पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।

दिल्ली टू पटना अब सिर्फ 13 घंटो में...छठ-दिवाली के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत तय करेगी 994KM का सफर

इस बार अगर आप दीवाली और छठ के लिए बिहार जाने का प्लान बना रहे है, तो आपको किफायती दामों में 16 कोच वाली स्पेशल वंदे भारत का विकल्प मिल रहा है। इसका संचालन 16 अक्टूबर से होगा, जिससे दिल्ली से पटना का सफर लगभग 13 घंटों में पूरा किया जा सकेगा।

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा और भी आसान, रेलवे ने इन रूट्स को दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Railways Special Train: दिवाली और छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे है यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल व्यवस्था की है। त्योहारों में भारी भरकम भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन सेवाओं में मध्य प्रदेश से बिहार को जोड़ने की कोशिश की गई है। इस सुविधा से यात्रियों को कन्फर्म सीट के साथ भीड़-भाड़ से भी राहत मिलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast