Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा HTET परीक्षा का शेड्यूल जारी, तीन कैटेगरी में होगी परीक्षा

हरियाणा HTET परीक्षा का शेड्यूल जारी, तीन कैटेगरी में होगी परीक्षा

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने HTET परीक्षा 2025 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा तीन अलग-अलग कैटेगरी, पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी में आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पीजीटी लेवल-3 की HTET परीक्षा 4 जुलाई 2025 को शाम (Evening) की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं, टीजीटी लेवल-2 की परीक्षा 5 जुलाई 2025 को सुबह (Morning) की शिफ्ट में कराई जाएगी।

इसके अलावा पीआरटी लेवल-1 की परीक्षा भी 5 जुलाई 2025 को ही शाम (Evening) की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने साफ किया है कि सभी परीक्षाएं निर्धारित समय और केंद्रों पर ही कराई जाएंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे। किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

Also read: Haryana news : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, मछली पालन पर मिलेगी इतनी सब्सिडी

बोर्ड का कहना है कि परीक्षा को पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों को तैनात किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, ठेकेदार के बिल पास करने के बदले 2.93 लाख रुपये रिश्वत लेते एसडीओ और जेई गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ को 2.93 लाख को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार  किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल की बिल्डिंग के बिल पास करवाने को लेकर में केदार से पैसे मांगे  जा रहे थे।

भिवानी पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की उपकेन्द्र भिवानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा परिवहन विभाग, चंडीगढ़ में तैनात सहायक किशोरी कुमार को दो लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

IAS अस्मिता लाल की क्या है पहचान, कैसे मिला जिलाधिकारी पद? जानें इनकी दिलचस्प कहानी

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की कलेक्टर काफी चर्चा में चल रही है और इन दिनों वह जनता के लिए काफी समर्पित भाव से काम कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का हो, जिलाधिकारी अस्मिता लाल छोटी-छोटी बातों पर ध्यान रख रही हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast