Search KhabarFast

Press ESC to close

Hero की Flex Fuel बाइक्स पर बंपर ऑफर, जुलाई तक मिलेगी 4,000 तक की छूट

Hero की Flex Fuel बाइक्स पर बंपर ऑफर, जुलाई तक मिलेगी 4,000 तक की छूट

Hero Flex Fuel Motorcycles: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने हाल ही में भारत की पहली Flex Fuel तकनीक वाली मोटरसाइकिलों को लॉन्च किया था। अब कंपनी इन बाइक्स को खरीदने वाले ग्राहकों को खास छूट का फायदा भी दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Hero MotoCorp अपनी Flex Fuel मोटरसाइकिलों पर अधिकतम ₹4,000 तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

डिलीवरी जुलाई से शुरू

कंपनी ने जून 2026 में दो नई Flex Fuel मोटरसाइकिलें लॉन्च की थीं। इनमें Hero Splendor+ Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel शामिल हैं। इन बाइक्स की डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सीमित समय के लिए यह विशेष ऑफर पेश किया है। यह छूट जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

क्या है खास बात?

Hero की इन दोनों मोटरसाइकिलों में 97.2 सीसी का इंजन दिया गया है। खास बात यह है कि ये इंजन E85 फ्यूल पर चल सकते हैं। इसके अलावा इन्हें बाजार में उपलब्ध E20 पेट्रोल के साथ भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। Flex Fuel तकनीक को पर्यावरण के अनुकूल और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ग्राहकों की होगी बचत

डिस्काउंट ऑफर के बाद Hero Splendor+ Flex Fuel की एक्स-शोरूम कीमत 78,710 रुपये हो गई है। वहीं HF Deluxe Flex Fuel की एक्स-शोरूम कीमत घटकर 68,792 रुपये रह गई है। कीमतों में कटौती के बाद ग्राहकों को इन बाइक्स को खरीदने में अच्छी बचत का मौका मिल रहा है। अगर कीमत की तुलना की जाए तो Splendor+ Flex Fuel मॉडल की कीमत E20 मानकों वाली Splendor+ के मुकाबले करीब 1,153 रुपये अधिक है। वहीं HF Deluxe Flex Fuel की कीमत E20 मॉडल से करीब 1,650 रुपये कम बताई जा रही है, जिससे यह ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन जाती है।

क्या कहते है विशेषज्ञ?

ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों का मानना है कि Flex Fuel तकनीक आने वाले समय में भारतीय बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसे में Hero MotoCorp की यह पहल ग्राहकों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर सकती है। अगर आप नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जुलाई तक मिलने वाला यह डिस्काउंट ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

Also read: Maruti Suzuki Victoris पर जून में बंपर ऑफर, 90,000 तक का फायदा पाने का मौका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑटो इंडस्ट्री की शानदार शुरुआत, पहली तिमाही में सभी वाहन श्रेणियों की रिकॉर्ड बिक्री

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में स्थिर मांग रहने की उम्मीद है। यह मजबूत पहली तिमाही के बाद हो रहा है, जिसमें सभी वाहन खंडों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

Motorola का महाऑफर! मार्केट में उतारा 7100mAh बैटरी वाला फोन; मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Motorola Phone Launched:मोबाइल बनाने वाली कंपनी Motorola मार्केट में अपना विस्तार लगातार कर रहा है। कंपनी ने अब Motrola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकक तैयार किया गया है।

Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Airtel Perplexity Pro Subscription: एयरटेल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपने 12 महीने का फ्री Perplexity Pro AI सर्विस का ऑफर एक्टिव कर रखा है तो ये सर्विस अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप इस सर्विस का आनंद आगे भी उठाना चाहते है तो आपको अगले 1 साल तक के लिए ₹17,000 खर्च करने होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast