Search KhabarFast

Press ESC to close

120 पुरुषों के साथ पत्नी का किया सौदा! जबरन यौन संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

120 पुरुषों के साथ पत्नी का किया सौदा! जबरन यौन संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

Allegation Of Sexual Offences: कहा जाता है कि पति और पत्नी के बीच सात जन्मों का रिश्ता होता है लेकिन, कभी-कभार ये कहावत गलत भी हो जाती है। स्वीडन से जो खबर आई है उसने हर किसी हैरत में डाल दिया है। स्वीडन के एक अभियोजक ने एक शख्स पर वेश्यावृत्ति, रेप और मारपीट के आरोप लगाए हैं।

इतना ही नहीं शक ये भी जताया जा रहा है कि शख्स ने पैसा कमाने के लिए अपनी पत्नी को 120 मर्दौं के साथ यौन संबंध बनाने को मजबूर किया। ये खबर सामने आने के बाद स्वीडन में हड़कंप मच गया है।

स्वीडन में मचा हड़कंप

दरअसल, अक्टूबर में महिला ने उत्तरी स्वीडन में पुलिस से अपनी पति के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी हेल्स एंजेल का पूर्व सदस्य है। आरोप है कि संदिग्ध ने सालों तक अपनी पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने ऑनलाइन विज्ञापन बनाने, मुलाकातें तय करने, निगरानी रखने और ज्यादा ग्रहकों आकर्षित करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यौन कृत्यों को डालने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगया।

पत्नी को नशे की लत

बताया जा रहा है कि आरोप युवक की पत्नी को नशे की लत थी। इसी का फायदे उठाकर वह उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। अभियोजक ने इसे निर्दयी शोषण करार दिया है। बता दें कि स्वीडन के वेश्यावृत्ति कानून के अनुसार यौन संबंध खरीदने पर रोक लगी हुई है लेकिन, बेचने पर नही। हालांकि, यौन संबंध बेचने में मदद करना भी गैरकानूनी है। उस पर गंभीर दलाली के अलावा आठ रेप के आरोप लगाए हैं। हालांकि शख्स ने सभी आरोपों को खारिज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'शायद मैं जिंदा न लौटूं...', जेल में बिगड़ी इमरान खान की तबीयत, पाकिस्तानी जजों को चिट्ठी लिख मांगी मेडिकल मदद

Pakistan Former PM Writes Letter: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान ने जेल में अपनी बिगड़ती सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने देश के शीर्ष न्यायाधीशों को खुला पत्र लिखकर तत्काल मेडिकल मदद और अस्पताल में इलाज कराने की मांग की है।

PM Modi in ASEAN Summit: 'डिजिटल से डिफेंस तक बढ़ी ताकत...', ASEAN के साथ भारत की साझेदारी पर PM मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

PM Modi in ASEAN Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत का विकास और ASEAN की खुशहाली 'एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं', और कहा कि इस इलाके के ग्रुप की एकता और अहमियत के लिए नई दिल्ली का कमिटमेंट "अटूट" है, क्योंकि दोनों पक्ष एक सुरक्षित और खुशहाल इंडो-पैसिफिक की दिशा में काम कर रहे हैं। दरअसल, मनीला में 23वें ASEAN-भारत समिट को संबोधित करते हुए, PM मोदी ने बताया कि कैसे भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने पिछले एक दशक में आपसी रिश्तों में नई रफ़्तार लाई है, और मॉडर्न स्ट्रेटेजिक डोमेन में सहयोग बढ़ाया है।

Quad Summit 2026: 'वह बहुत सख्त आदमी...' मनीला में Quad Summit से पहले ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को लेकर कही बड़ी बात

Donald Trump Praises PM Modi: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को मनीला में होने वाली अपनी लीडर्स की समिट से पहले अपने साथी क्वाड लीडर्स की तारीफ़ करते हुए उन्हें 'बहुत बढ़िया लोग' और करीबी दोस्त बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची की सख्ती की तारीफ़ की। क्वाड लीडर्स के साथ एक छोटी बातचीत के दौरान रिपोर्टर्स से बात करते हुए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ भी शामिल थे, ट्रंप ने मीटिंग के अपने प्लान के बारे में पूछे जाने पर ग्रुप के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे पर्सनल तालमेल पर ज़ोर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast