Search KhabarFast

Press ESC to close

पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का तीखा जवाब, सरकार पर साधा निशाना

पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का तीखा जवाब, सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: देश में  पेपर लीक मामलों पर पीएम मोदी के ट्वीट पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के शिक्षा तंत्र की "तबाही" और सरकार की नाकामी को छिपाने की कोशिश है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित हो रहा है और केवल घोषणाएं करने के बजाय सरकार को जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को ट्वीट करते हुए  राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान तीखी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने सरकार से तीन मांग की। उन्होंने लिखा आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी education system पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया - और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।

छात्रों की मांगें साफ़ हैं:

1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।

2. छात्रों से माफ़ी मांगे।

3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।

आपको बता दें कि पेपर लीक मामलों में पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं की भलाई और भविष्य से ज़्यादा जरूरी कुछ नहीं है! हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्दी और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों और अधिकारियों को इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों का सिलसिला जारी है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मायावती का फिर बड़ा फैसला...दीपिका आनंद को भी BSP से दूर रखेंगी, ईशान को देंगी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही थी।

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP-उत्तराखंड-बंगाल में 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल

Rajya Sabha Election Dates: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज 22 सितंबर 2026, मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों और उपचुनावों का कार्यक्रम जारी किया। साथ ही, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

Politics News: चुनाव आयोग पर प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप, ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताते हुए चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Politics News: इंडियन एक्सप्रेस में चुनाव आयोग में मतभेद को लेकर छापी रिपोर्ट के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया। विपक्ष इस रिपोर्ट को आधार बनाकर चुनाव आयोग पर हमलवार हो गया है। इसको लेकर वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने इस देशद्रोह तक कह दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast