SAvsAUS:दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। एक समय ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा था लेकिन, साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की योजना पर पानी फेर दिया था।
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने पिच पर खूंटा गाड़ दिया और दोनों शतक लगाकर ही लौटे। इन दोनों की पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 288 रनों का लक्ष्य दिया है।
रिकेल्टन और मुलडर ने मचाई तबाही
दरअसल, केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका अपने चार प्रमुख बल्लेबाज को 100 रन से पहले खो चुका था। ऐसे में रियान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने मोर्चा संभाल और साउथ अफ्रीका को मजबूती दिलाई। दोनों ने छठे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की। मैच के दौरान रिकेल्टन ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 219 गेंदों पर 101 रन बनाए। दूसरी तरफ वियान मुल्डर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 221 गेंदों पर 115 रन बनाए। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में नंबर छह और सात या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाने वाले दुनिया के पहले जोड़ीदार बन गए हैं।
बचपन के दोस्त हैं रिकेल्टन और मुल्डर
आपको जानकार हैरानी होगी कि रायन रिकेल्टन और वियान मुल्डर बचपन के दोस्त हैं। दोनों बल्लेबाज ने जोहान्सबर्ग स्थित सेंट स्टिथियंस कॉलेज कॉलेज से एक साथ पढ़ाई की है और अब एक साथ दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मैदान में रन बना रहे हैं। केपटाउन टेस्ट में दोनों बल्लेबाज ने शतक लगाकर साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत बनाई है।
Also read: इस क्रिकेटर ने 28 साल की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा, बांग्लादेश के खिलाफ खेला आखिरी मुकाबला