Search KhabarFast

Press ESC to close

हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया की शर्मनाक विदाई, पाकिस्तान के बाद UAE ने भी रौंदा

हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया की शर्मनाक विदाई, पाकिस्तान के बाद UAE ने भी रौंदा

Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय टीम का सफर बेहद निराशाजनक रहा और टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। पहले पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा, फिर यूएई ने भी भारत को बुरी तरह हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।UAE ने 26 गेंद में खत्म किया मैचसेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यूएई के खिलाफ हर हाल में जीतना था, लेकिन टीम इंडिया बुरी तरह फ्लॉप रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 94 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने बल्ले से कमाल दिखाया और 14 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 7 गेंदों पर 21 रन की तेज पारी खेली, लेकिन कप्तान क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह और नीतीश राणा जैसे बड़े नाम पूरी तरह फेल रहे।

जवाब में यूएई ने इस लक्ष्य को मजाक बना दिया। यूएई ने बिना कोई विकेट खोए सिर्फ 26 गेंदों में 95 रन का टारगेट चेज कर लिया। यूएई के कप्तान खालिद शाह ने 14 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। उनके साथी अंश टंडन ने 12 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 39 रन बनाए।

पाकिस्तान ने भी किया था बुरा हाल

इससे पहले 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत को शर्मनाक हार मिली थी। शशांक सिंह ने 11 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली थी, फिर भी भारत 6 ओवर में सिर्फ 88 रन ही बना सका। पाकिस्तान ने कप्तान अब्बास अफरीदी की 8 गेंदों पर 35 रन की पारी के दम पर सिर्फ 23 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

Also read: IND vs NZ ODI Series: प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने से इस खिलाड़ी की खुली किस्मत, पहले तीन वनडे के लिए टीम में मिली जगह

क्रुणाल पांड्या हुए सबसे ज्यादा ट्रोल

दोनों मैचों में कप्तान क्रुणाल पांड्या का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के खाए थे। वहीं यूएई के खिलाफ भी उन्होंने सिर्फ 2 गेंद फेंकी और दोनों पर छक्के खा गए। उनकी कप्तानी और गेंदबाजी दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रोहित की वो ख्वाहिश जो रह गई अधूरी; राहुल द्रविड़ बने थे वजह; फिर कैसे बदली किस्मत

Story Of Rohit Sharma:रोहित शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया है। 45 नंबर की जर्सी पहनकर जब वह मैदान पर उतरते हैं, तो उनके फैंस उत्साहित हो जाते हैं और गेंदबाजों में खौफ देखने को मिलता है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 45 नंबर की जर्सी रोहित शर्मा की पहली पसंद नहीं थी।

बचपन के दो दोस्त दोनों तबाही, केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के नाम में किया दम; दुनिया कर रही सलाम

SAvsAUS:दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। एक समय ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा था लेकिन, साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की योजना पर पानी फेर दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast